नई दिल्ली, फरवरी 13। केरल के त्रिशूर की रहने वाली गीता सलेश केवल 13 साल की थीं, जब उन्हें रेटिनाइटिस पिगमेंटोसा, एक दुर्लभ आनुवंशिक बीमारी, का पता चला था। इस बीमारी से उनकी आंखों की रोशनी खोती चली और 15 साल की उम्र में नेत्रहीन हो गई। लेकिन आंखे न होने ने उन्हें अपने लक्ष्य हासिल करने से कभी नहीं रोका। हमेशा नौकरी का सपना देखने वाली गीता ने ब्रेल लिपि सीखी और ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की। अब 39 साल की उम्र में, गीता एक सफल ऑनलाइन बिजनेस चलाती हैं, जिसमें घर पर बने घी, अचार और हल्दी से बने सुपरफूड सप्लीमेंट जैसे प्रोडक्ट्स पेश किए जाते हैं।
2020 में शुरू किया ब्रांड
उन्होंने 2020 में अपने पति सलेश कुमार के साथ 'गीताज़ होम टू होम' लॉन्च किया। द बेटर इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार वे अपने दम पर कुछ शुरू करना चाहती थीं और नेत्रहीन होने ने उन्हें कभी नहीं अपने सपनों का पीछे करने से नहीं रोका। उनके पति और बच्चों ने हमेशा उनका साथ दिया। गीता के लिए बिजनेस चलाना पूरी तरह से नया अनुभव नहीं था, क्योंकि कुछ साल पहले ने अपने पती के साथ मिल कर त्रिशूर में एक छोटा रेस्तरां चलाती थीं।
कैसा था बिजनेस वेंचर
गीता के अनुसार उनके पास एक छोटा ऑर्गेनिक रेस्टोरेंट था और यह उनका पहला बिजनेस वेंचर था। वे सब्जियों सहित ऑर्गेनिक फूड से बने भोजन और ड्रिंक्स परोसते थे। मगर जब उन्होंने किराए की जगह खो दी तो उसे बंद करना पड़ा। लेकिन उनके रेस्तरां में बड़े पैमाने पर खाना पकाने के अनुभव ने उन्हें इस ऑनलाइन फूड बिजनेस को शुरू करने का विश्वास दिलाया।
नौकरी की तलाश और पति का प्रोत्साहन
फिर गीता ने एक ब्रेक लिया क्योंकि वह अपने बच्चों और परिवार पर ध्यान देना चाहती थी। लेकिन बाद में जब उन्होंने फिर से काम करने का फैसला किया तो वह उन सभी अस्वीकृतियों से निराश हो गई जो उन्हें नौकरी की तलाश में सामना करना पड़ा था। पति सलेश ने गीता को अपना खुद का बिजनेस शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया।
लॉकडाउन में मिला आइडिया
यह लॉकडाउन था जिसने गीता को इस बिजनेस को शुरू करने का आइडिया था। लॉकडाउन के दौरान उन्हें लगा कि क्यों न ऑनलाइन कारोबार शुरू किया जाए? इसके अलावा, खाना पकाने के अपने पुराने अनुभव के साथ उनके पास एक फूड बिजनेस शुरू करने के लिए पर्याप्त विश्वास था। उनके पति और बच्चों ने उन्हें प्रोत्साहित किया। इसलिए, उन्होंने धीरे-धीरे घर के बने घी और अचार जैसे कुछ उत्पादों को ऑनलाइन बेचना शुरू कर दिया।
सोशल मीडिया का लिया सहारा
गीता, जिन्होंने पिछले साल की शुरुआत में अपना बिजनेस शुरू किया था, मुख्य रूप से अपने उत्पादों को बेचने और बढ़ावा देने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल करती थीं। उन्होंने 'कर्कू मील' नामक एक विशेष उत्पाद सहित कुछ और उत्पाद पेश किए। अपने उत्पाद की सफलता के साथ, गीता अब प्रति माह 50,000 रुपये से अधिक कमाती है। यानी वे सालाना लाखों रु कमा रही हैं। आप भी लगन, बेहतर आइडिया और अनुभव से इसी तरह का ऑनलाइन बिजनेस शुरू कर पैसा कमा सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!



Click it and Unblock the Notifications