नयी दिल्ली। गत 12 मई को पीएम नरेंद्री मोदी ने कोरोना संकट के आर्थिक प्रभाव से निपटने के लिए 20 लाख करोड़ रुपये के राहत पैकेज की घोषणा की थी। साथ ही उन्होंने कहा था कि इस पैकेज पर विस्तार से जानकारी केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देंगी। इसी संबंध में वित्त मंत्री ने आज लगातार पांचवे दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस की। आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने 7 अहम चीजों पर कई जरूरी ऐलान किए, जिनमें मनरेगा, स्वास्थ्य (शहरी एवं ग्रामीण) और शिक्षा संबंधी, बिजनेस एंड कोविड, कंपनी अधिनियम का डिक्रिमिनलाइजेशन, ईज ऑफ डुइंग बिजनेस, पीएसयू कंपनियों संबंधित कदम, राज्य सरकारें और संबंधित रिसोर्सेज शामिल हैं। साथ ही इसमें उन्होंने देश में काम कर रही कंपनियों को राहत देते हुए कई बड़े ऐलान किए, जिनमें इनसॉल्वेंसी कोड (आईबीसी) में ढील दिया जाना शामिल है। आईबीसी में राहत देने के पीछे सरकार का मकसद ईज ऑफ डुइंग बिजनेस को बेहतर बनाना है।

एमएसएमई को राहत
वित्त मंत्री ने कोरोना की स्थिति के आधार पर एमएसएमई के खिलाफ ताजा इनसॉल्वेंसी कार्यवाही शुरू करने की अवधि को छह महीने से बढ़ा कर एक साल करने का ऐलान किया। इतना ही नहीं एमएसएमई के खिलाफ दिवालिया कार्यवाही शुरू करने की न्यूनतम सीमा 1 लाख से बढ़ा कर 1 करोड़ कर दी गई है। वित्त मंत्री ने कहा कि ईज ऑफ डुइंग बिजनेस को बढ़ावा देने के लिए कोरोना संबंधित लोन को आईबीसी के तहत डिफ़ॉल्ट श्रेणी से बाहर रखा जाएगा। आईबीसी कोड की धारा 240ए के तहत एमएसएमई के लिए विशेष इनसॉल्वेंसी रेज्योल्यूशन फ्रेमवर्क जल्द ही अधिसूचित किया जाएगा। इससे एमएसएमई के लिए आईबीसी के तहत अलग नियम हो जाएंगे।
राहत पैकेज में एमएसएमई
वित्त मंत्री ने यह भी बताया कि ये 20 नहीं बल्कि 21 लाख करोड़ रुपये का राहत पैकेज है। उन्होंने इस पूरे पैकेज की विस्तार से डिटेल साझा की। इस फंड में एमएमएसई सहित व्यवसायों के लिए 3 लाख करोड़ रु की आपातकालीन वर्किंग कैपिटल का ऐलान किया गया। वहीं दबाव में चल रही एमएसएमई के लिए 20,000 करोड़ रु के अतिरिक्त लोन की भी घोषणा की। साथ ही एमएसएमई के लिए 50,000 करोड़ रु के फंड ऑफ फंड का ऐलान किया गया।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications