
Frozen Peas Business : यदि आपको कोई बिजनेस शुरू करना है तो वैसे तो बहुत सारे आइडिया हैं। मगर अकसर लोग शुरुआत में कम पैसों में शुरू होने वाले बिजनेस की तरफ ध्यान देते हैं। क्योंकि कोई भी अपनी मेहनत की कमाई को बर्बाद नहीं होने देना चाहता। यहां हम आपको एक ऐसे ही बिजनेस की जानकारी देंगे, जो आप काफी कम पैसों में शुरू कर सकते हैं। आगे जानिए इस बिजनेस की डिटेल।
फ्रोजन ग्रीन मटर बिजनेस
अगर आप कम पैसों में शुरू होने वाले ऐसे बिजनेस की शुरुआत करना चाहते हैं, जो तगड़ा मुनाफा भी कराए तो फ्रोजन ग्रीन मटर बिजनेस आपके लिए एक परफेक्ट रहेगा। फ्रोजन ग्रीन मटर बिजनेस ऐसे लोगों के लिए एक दम सही है। अच्छी बात यह है कि आप एक छोटे से कमरे में फ्रोजन मटर का बिजनेस शुरू कर सकते हैं। इतना ही नहीं आप नौकरी के साथ भी ये कारोबार शुरू कर सकते हैं। आपको भारी कमाई होगी और लागत से 10 गुना तक कमा सकेंगे।

गर्मियों में खूब चलेगा ये कारोबार
फ्रोजन ग्रीन मटर का बिजनेस गर्मियों में खूब चलेगा। क्योंकि सर्दियों में ताजा मटर चलती है, उस समय लोग फ्रोजन ग्रीन मटर नहीं पसंद करेंगे। मगर वो समय होगा आपके लिए नयी मटर कम रेट पर स्टोर करने का और फिर उस मटर को गर्मियों में ऊंचे दामों पर बेच कर तगड़ा मुनाफा कमाने का। आपको प्रति किलो मटर 10 गुना तक फायदा हो सकता है। इस तरह आपकी कमाई लाखों में हो सकती है.
कितनी मटर खरीदें
आपको सर्दियों के समय कम रेट पर कितनी मटर खरीदनी है ये इस बात पर निर्भर करता है कि आप कितनी मटर बेच सकते हैं। मटर की मांग पूरे साल रहती है। इसलिए यदि आप कई टन मटर भी खरीद लें तो भी ठीक रहेगा। बस आपको उसे सही से स्टोर करना होगा। फ्रोजन मटर का बिजनेस कोई भी अपने घर के एक कमरे से कर सकता है। मगर यदि आपका इरादा बड़े स्तर पर बिजनेस करने का है तो फिर 4000-5000 वर्ग फुट जगह चाहिए।
कैसे छिलेगी मटर
बड़ा सवाल यह है कि टनों मटर कैसे छिलेगी। यदि आप छोटे स्तर पर फ्रोजन मटर का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो कुछ कामगारों की मदद ले सकते हैं। मगर बड़े स्तर पर कारोबार के लिए अधिक मटर छीलनी होगी, जिसके लिए आपको मशीनों की ही जरूरत पड़ेगी। तगड़ा मुनाफा कमाने के लिए आपको रिटेल दुकानदारों से बातचीत करनी होगी। यदि आप उन्हें पैकेट्स के रूप में डायरेक्ट ये मटर बेचें तो 200 रुपये प्रति किग्रा (हर पैक) की कमाई की जा सकती है। वैसे आप किसानों आदि से मटर केवल 20 रु प्रति किलो में खरीद सकते हैं।


कुल कितनी कमाई संभव
मान लीजिए कि यदि आप साल में 8 महीने मटर बेचते हैं और हर महीने 150 पैकेट बेचते हैं तो 1200 किलो मटर की जरूरत होगी। इस तरह आप 200 रु प्रति किलो से 2.40 लाख रु कमा सकते हैं। ध्यान रहे कि छीलने से पहले आपको जितनी मटर बेचनी है उससे दोगुनी मटर खरीदनी होगी। क्योंकि 2 किलो मटर में से औसतन 1 किलो दाने निकलते हैं। यानी आपको 1200 किलो मटर के दाने बेचने के लिए छिलके वाली 2400 किलो मटर लेनी होगी। पर 2.40 लाख रु की कमाई केवल 8 महीनों में काफी है। यदि आपका बिजनेस और बड़े स्तर पर हो तो मुनाफा भी अधिक होगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications