इस सप्ताह सोने-चांदी की कीमतों की बात करें तो उतार-चढ़ाव जारी है। इन 5 कारोबारी दिनों में सोना-चांदी में फेरबदल देखने को मिली है।
नई दिल्ली: इस सप्ताह सोने-चांदी की कीमतों की बात करें तो उतार-चढ़ाव जारी है। इन 5 कारोबारी दिनों में सोना-चांदी में फेरबदल देखने को मिली है। हम अपने इस खबर में सोना और चांदी के कीमत को 18 जनवरी के बंद भाव से लेकर 22 जनवरी तक के बाजार बंद भाव का आकलन करेंगे। इस दौरान हमने ये देखा कि इस बीते सप्ताह सोने-चांदी की कीमत में तेजी आई। सोने का हाजिर भाव में 171 रु की तेजी आई है जबकि चांदी 897 रु महंगा हुआ। जबकि ऑल टाइम हाई से अभी भी सोना में भारी गिरावट आई है जबकि चांदी तो जबरदस्त लुढ़की है।

सोना में गिरावट आई तो चांदी महंगा हुई
18 जनवरी को सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को देशभर के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 289 रुपये प्रति 10 ग्राम गिरकर 49038 रुपये पर खुला। वहीं दिनभर में सोना आज 69 रु की गिरावट के साथ 48969 रुपये पर बंद हुआ। जबकि चांदी 284 रुपये सस्ती होकर 65136 रुपये प्रति किलो पर खुली। जबकि शाम को 241 रु की गिरावट के 64895 रु पर बंद हुई।
19 जनवरी मंगलवार को दूसरे कारोबारी सत्र में देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 38 रुपये प्रति 10 ग्राम चढ़कर 49007 रुपये पर खुला। वहीं दिनभर में सोना आज 134 रु की तेजी के साथ 49141 रुपये पर बंद हुआ। जबकि चांदी 401 रुपये मंहगी होकर 65296 रुपये प्रति किलो पर खुली। जबकि शाम को 505 रु की तेजी के साथ 65801 रु पर बंद हुई।
20 जनवरी को बुधवार सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 131 रुपये प्रति 10 ग्राम चढ़कर 49272 रुपये पर खुला। वहीं दिनभर में सोना आज 10 रु की गिरावट के साथ 49262 रुपये पर बंद हुआ। जबकि चांदी 321 रुपये मंहगी होकर 66122 रुपये प्रति किलो पर खुली। जबकि शाम को 134 रु की गिरावट के साथ 65988 रु पर बंद हुई।
21 जनवरी को गुरुवार सप्ताह के चौथे कारोबारी सत्र में देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 452 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा होकर 49714 रुपये पर खुला। वहीं दिनभर में सोना आज 55 रु की गिरावट के साथ 49659 रुपये पर बंद हुआ। चांदी 1354 रुपये प्रति किलो उछाल के साथ 67342 रुपये पर खुली। जबकि शाम को 182 रु की गिरावट के साथ 67160 रु पर बंद हुई।
22 जनवरी को शुक्रवार को सप्ताह के अंतिम कारोबारी सत्र में देशभर के सर्राफा बाजारों में शुक्रवार को 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 239 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर 49420 रुपये पर खुला। वहीं दिनभर में सोना आज 280 रु की गिरावट के साथ 49140 रुपये पर बंद हुआ। चांदी के भाव में 924 रुपये प्रति किलो की गिरावट के साथ 66236 रुपये प्रति किलो पर खुली। जबकि शाम को 444 रु की गिरावट के साथ 65792 रु पर बंद हुई।
गोल्ड ने तोड़ दिए थे सारे रिकॉर्ड
देशभर के सर्राफा बाजारों में सात अगस्त 2020 को गोल्ड का हाजिर भाव 56254 पर खुला। यह ऑल टाइम हाई था। इसके बाद शाम को यह थोड़ी गिरावट के बाद 56126 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। जहां तक चांदी की बात करें तो इस दिन यह 76008 रुपये प्रति किलो के रेट से खुली थी और 75013 रुपये पर बंद हुई थी। बता दें चांदी का भाव एमसीएक्स पर 25 अप्रैल 2011 को रिकॉर्ड 73,600 रुपये प्रति किलो तक उछला था, जबकि हाजिर बाजार में चांदी का भाव 2011 में 77,000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया था। सोने का भाव 16 मार्च 2020 को 38,400 रुपये प्रति 10 ग्राम था।
सोना 7114 रुपये सस्ता हुआ, जबकि 10216 रु लुढ़की चांदी
बता दें कि ऑल टाइम हाई पर पहुंच चुके सोने के हाजिर भाव में अब तक 7114 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की कमी आ चुकी है और चांदी 10216 रुपये किलो सस्ती हो चुकी है। वहीं अगर इस साल की बात करें तो 1 जनवरी 2021 के मुकाबले सोना 1158 रुपये सस्ता हो चुका है, जबकि चांदी 1171 रुपये नरम हो चुकी है। एक जनवरी को सर्राफा बाजारों में सोने का औसत भाव 50298 रुपये पर बंद हुआ था और 22 जनवरी को यह 49140 रुपये पर बंद हुआ। वहीं चांदी जहां एक जनवरी को 66963 रुपये पर बिकी थी। 22 जनवरी को यह 65792 रुपये पर बंद हुई।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?



Click it and Unblock the Notifications