नई दिल्ली, अक्टूबर 19। इंसान पहले से ही पालतु पशुओं का इस्तेमाल सिर्फ दूध या ऊन के लिए नहीं बल्कि कमाई के लिए भी करता आया है। लोग पशुओं से अच्छा पैसा कमाते हैं। उनका दूध बेचने के अलावा पशुओं की खरीदारी-बिक्री से भी लोगों को काफी फायदा होता है। समय के साथ पशुओं के गोबर की भी अहमियत काफी बढ़ गयी। इसका इस्तेमाल जैविक खाद में होने लगा। फिर इसे लोगों ने अपनी कमाई के जरिए के रूप में शामिल कर लिया। ऐसा ही एक भारतीय शख्स है, जिसने इंजीनियर की नौकरी छोड़ी और गाय के गोबर आदि से पैसा कमाने लगा। समय के साथ उसकी कमाई लाखों में पहुंच गयी।
क्या-क्या बेचता है
हम बात कर रहे हैं 26 वर्षीय जयगुरु आचार हिंडर की, जो प्राइवेट कंपनी में सिविल इंजीनियर थे। मगर बाद उन्होंने गाय के गोबर और दूध से अपना बिजनेस खड़ा कर लिया। जिस पानी से गायों को नहलाया जाता और वो गोशाला से निकलता है हिंडर उसे भी बेच कर पैसा कमा रहे हैं। उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ी और इसी काम में जी जान से जुट गए। आज हिंडर को इसका फायदा भी मिल रहा है।
नौकरी से हो गए परेशान
हिंडर दक्षिण कन्नड़ जिले के पुत्तूर तालुक के मुंडुरु गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने विवेकानंद कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, पुत्तूर से इंजीनियरिंग में ग्रेजुशन की डिग्री हासिल की। फिर एक प्राइवेट कंपनी में 22000 रु सैलेरी पर काम करने लगे। मगर उन्हें ये काम पसंद नहीं आया। उन्हें रूटीन वर्क से ऊब होने लगी। वे खेती को पसंद करते थे। उनके घर पर 10 गाय थी, जिनके साथ वे समय बिताते थे।
छोड़ दी नौकरी
2 साल पहले 2019 में हिंडर ने नौकरी छोड़ दी। वे अपने पिता के साथ ही काम करने लगे। उन्होंने इनकम बढ़ाने के कई रास्ते निकाले। हिंडर ने इंटरनेट पर ढेरों वीडियोज देखने के बाद पटियाला जाने का फैसला किया। उन्होंने एक मशीन खरीदी। ये मशीन गोबर को सुखाती है। इससे वे अब हर महीने सूखे गोबर के 100 थैले बेचते हैं। इससे उन्हें इनकम होती है।
गोबर का घोल बिकता है
हिंडर गाय के गोबर का घोल भी बेचते हैं। इसमें गोबर, गाय मूत्र और गायों को नहलाने पर मिला बेकार पानी शामिल होता है। इस घोल को टेंकरों के जरिए सप्लाई किया जाता है। उनके पास एक टैंकर है। हिंडर रोज एक टैंकर घोल सप्लाई कर पाते हैं। इससे उन्हें प्रति लीटर पर 11 रु तक की कमाई होती है। ये घोल खेतों में पौधों के लिए लाभदायक होता है।
कितनी है कमाई
हिंडर ने अपनी पढ़ाई के दौरान डेयरी और इसके उत्पादन को बढ़ाने के तरीके खोजे। अब हिंडर के पास 130 पशु हैं। वे डेली 750 लीटर दूध और हर महीने 30-40 लीटर घी बेचते हैं। 10 एकड़ में फैले फार्म से उन्हें हर महीने 10 लाख रु कमाई होती है। वे अब दूध से बनने वाले पदार्थ बनाने वाली यूनिट लगाना चाहते हैं। अब वे इस बिजनेस के खुद बॉस हैं। यही चीज उन्हें काफी सुकून देती है। यहां वे 24 घंटे बिजी रहने के बावजूद खुश हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

8th Pay Comission: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! 8वें वेतन आयोग को लेकर अपडेट! सैलरी बढ़ेगी या नहीं?



Click it and Unblock the Notifications