नई दिल्ली, मई 27। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) सेक्टर आपके लिए कमाई का मौका लेकर आने वाला है। इस सेक्टर की कंपनियों में आपके पास निवेश करने का मौका होगा। बता दें कि 60 से अधिक छोटे और मध्यम उद्यमों (एसएमई) अपनी कारोबारी जरूरतों को पूरा करने के लिए इक्विटी फंड जुटाने की तैयारी हैं। इसके लिए चालू वित्त वर्ष में ये सभी कंपनियां आईपीओ लाएंगी। निवेशकों के पास इन कंपनियों के आईपीओ में पैसा लगा कर तगड़ा मुनाफा कमाने का मौका होगा। ये कंपनियां बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगी। पिछले साल केवल 16 एसएमई ने आईपीओ रूट का इस्तेमाल किया था और 100 करोड़ रुपये जुटाए थे।
कैसे करें निवेश
एसएमई आईपीओ में निवेश के लिए आपको किसी भी बैंक का नेट बैंकिंग अकाउंट या ऑनलाइन ट्रेडिंग तक एक्सेस वाला डीमैट खाता होना चाहिए। इसके बाद निवेशकों को उस आईपीओ को चुनना होगा जिसमें वह निवेश करना चाहते हैं। डीमैट खाता शेयर बाजार में निवेश के लिए जरूरी है। बिना डीमैट खाते के आप शेयर बाजार में निवेश नहीं कर सकते।
337 कंपनियां है लिस्ट
बीएसई एसएमई पहला एसएमई प्लेटफॉर्म बन गया है, जहां 400 एसएमई ने आईपीओ के लिए आवेदन दाखिल किए गए हैं। इनमें से 337 पहले ही लिस्ट हो चुकी हैं और बाकी 63 को एक साल के समय में लिस्ट किया जाएगा। बीएसई एसएमई छोटी कंपनियों के लिए शेयर बाजार में लिस्ट होने की अच्छा जगह है। पिछले साल एक्सचेंज की तरफ से उठाए गए कई कदमों के चलते हर महीने एक एसएमई कंपनी प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई। महामारी के दौरान एक्सचेंज ने इक्विटी फंडिंग और लिस्टिंग के लाभ के बारे में एसएमई के बीच जागरूकता पैदा करने के लिए लगभग 150 वेबिनार का आयोजन किया था।
किन सेक्टरों की कंपनियां होंगी लिस्ट
जो 63 कंपनियां इस वित्त वर्ष में बीएसई एसएमई पर आईपीओ के बाद लिस्ट होंगी, वे कई अलग-अलग सेक्टरों में से हैं। इनमें आईटी, ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स, फार्मा, इंफ्रास्ट्रक्चर और हॉस्पिटैलिटी शामिल हैं। आईपीओ इश्यू के माध्यम से जुटाई गई राशि का उपयोग ये कंपनियां बिजनेस प्लान्स को बढ़ाने, कैपिटल एक्सपेंडिचर और अन्य सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए करेंगी।
बीएसई एसएमई कब हुआ लॉन्च
बीएसई ने मार्च 2012 में एसएमई फर्मों को विकास और विस्तार के लिए पूंजी जुटाने का अवसर देने के लिए एसएमई प्लेटफॉर्म लॉन्च किया था। तब से कुल 337 कंपनियां इसके एसएमई सेगमेंट में लिस्ट हुईं और इन्होंने मार्केट से 3,500 करोड़ रुपये जुटाए। इन कंपनियों की अब कुल मार्केट कैपिटल 26,300 करोड़ रुपये से अधिक है। इस प्लेटफॉर्म पर छोटी कंपनियों की लिस्टिंग से उन्हें अपनी ब्रांड बिल्डिंग में मदद मिलती है। इसके अलावा उनकी क्रेडिट रेटिंग में सुधार होता है। साथ ही वे आसानी से फाइनेंस जुटा पाती है, जो उनकी ग्रोथ के लिए जरूरी है।
बीएसई स्टार्टअप प्लेटफॉर्म
बीएसई एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई 337 फर्मों में से 99 मैन बोर्ड प्लेटफॉर्म पर चली गई हैं। इसके अलावा लगभग 10-12 कंपनियां बीएसई स्टार्टअप प्लेटफॉर्म पर लिस्टेड हैं, जिसे दिसंबर 2018 में लॉन्च किया गया था। इस प्लेटफॉर्म को योग्य स्टार्टअप के लिए उन्हें बाजार से पूंजी जुटाने का मौका देने के लिए शुरू किया गया था।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications