नयी दिल्ली। 1 अप्रैल 2021 यानी कल से नया वित्त वर्ष शुरू हो जाएगा। आज वित्त वर्ष 2020-21 का अंतिम दिन है। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) यूनिट्स के लिए एक अहम काम आज ही निपटाना जरूरी है। वरना उन्हें कई फायदे नहीं मिलेंगे। यदि आपका बिजनेस भी एमएसएमई कैटेगरी में आता है तो आज ही ये अहम काम कर लें। असल में सभी एमएसएमई के लिए उदयम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके लिए समयसीमा 31 मार्च रखी गयी है।

जानिए पूरा नियम
ईएम-पार्ट-II या उद्योयग आधार मेमोरेंडम के तहत रजिस्टर्ड सभी मौजूदा एंटरप्राइजेज उद्यम रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर फिर से रजिस्टर होंगे। साथ ही 30 जून 2020 से पहले ईएम-Part II या उद्योग आधार के तहत रजिस्टर्ड मौजूदा एंटरप्राइजेज के लिए 31 मार्च 2021 तक ही वैलिड रहेंगे। अगर आपने ऐसा न किया तो कई फायदे नहीं मिलेंगे। आगे जानिए एमएसएमई के उद्यम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के क्या फायदे होते हैं।
रजिस्ट्रेशन के फायदे
उदयम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन से एमएसएमई यूनिट्स को सरकारी टेंडर प्राप्त करने में मदद मिलती है। इससे उन्हें सस्ता लोन भी मिल सकता है। रेगुलर लोन की तुलना में एमएसएमई यूनिट्स को 1.5 फीसदी तक सस्ता लोन मिल सकता है। वहीं उद्यम पोर्टल पर रजिस्टर्ड यूनिट्स को कई टैक्स छूट भी मिलती हैं। सभी व्यापार क्षेत्र में लाइसेंस, मंजूरी और रजिस्ट्रेशन प्राप्त करना आसान कर दिया जाता है। पंजीकृत उद्यम को टैरिफ सब्सिडी और टैक्स और कैपिटल सब्सिडी मिलती है।
कुल कितने रजिस्ट्रेशन
उद्यम एक पेपरलेस पोर्टल है। इसे 1 जुलाई 2020 को लॉन्च किया गया था। इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की संख्या अब 25 लाख से अधिक हो गयी है। 22 मार्च 2021 तक के आंकड़ों के अनुसार पोर्टल पर 25,07,112 एमएसएमई रजिस्टर्ड हुई हैं। एमएसएमई मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार 7 नवंबर 2020 तक इस पोर्टल पर 11 लाख से अधिक एमएसएमई रजिस्टर्ड हुई थीं।
सिर्फ आधार से करें रजिस्ट्रेशन
अच्छी बात यह है कि उदयम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए एमएसएमई को सिर्फ आधार नंबर की जरूरत होती है। आधार के अलावा एमएसएमई को किसी भी दस्तावेज या सर्टिफिकेट को अपलोड करने की आवश्यकता नहीं होती।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

8th Pay Comission: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! 8वें वेतन आयोग को लेकर अपडेट! सैलरी बढ़ेगी या नहीं?



Click it and Unblock the Notifications