नयी दिल्ली। भारत में कोरोना संकट ने छोटे-बड़े सभी उद्योगों की कमर तोड़ कर रख दी थी। मगर अब हालात धीरे-धीरे सुधर रहे हैं। फिर भी ऐसे बहुत से लोग हैं जिनके पास नौकरी या अपना कारोबार नहीं है। अगर आप अपना छोटा-मोटा कारोबार शुरू करना चाहते हैं तो एक आइडिया हम आपको सुझा सकते हैं। भारत में मिट्टी के बर्तनों का कारोबार बहुत पुराना है। अब सरकार इस कारोबार को बढ़ावा दे रही है। पारंपरिक हस्तशिल्प इंडस्ट्री भारत की एक पहचान रही है। मिट्टी से बनी चीजें इसी में शामिल हैं। सरकार ने इस छोटे उद्योग को आगे बढ़ाने के लिए लोगों को इलेक्ट्रिक चाक बांटे हैं। ये छोटा सा कारोबार बेहद कम पैसों में शुरू किया जा सकता है।
नए जमाने में पुराना कारोबार
सुनने में ये कारोबार पुराने समय का लगता है मगर इलेक्ट्रिक चाक की मदद से सरकार इसे आगे ले जाना चाहती है। असल में मोदी सरकार ने स्वरोजगार पर काफी ध्यान दिया है। छोटे कारोबारियों को सरकार लोन भी देती। अपना कारोबार शुरू करने के लिए सरकार युवाओं को भी प्रोत्साहित करती है। इसी के तहत आत्मनिर्भर भारत अभियान की भी शुरुआत की गई। जहां तक मिट्टी से चीजें तैयार करने का सवाल है तो गांव गोहली (बिजनौर, यूपी) के एक शख्स ने मोहन प्रजापति ने इसकी मिसाल कायम की है।
ऐसे कमा रहे पैसा
आज के नई-नई मशीनों वाले जमाने में मोहन ने खुद इलेक्ट्रिक चाक तैयार किया है। हालांकि बता दें कि सरकार ने भी ऐसे चाक इच्छुक लोगों को दिए है। मोहन ने इस चाक से अपने कारोबार का काफी बढ़ा लिया है। इतना ही नहीं वे खुद से तैयार किए इस चाक को बेच कर भी पैसा कमा रहे हैं। उन्होंने चाक में एक मोटर फिट की है। उनके अनुसार इस बिजली से चलने वाले चाक से मिट्टी के बर्तन काफी आसानी से तैयार होते हैं। इतना ही नहीं आप सिर्फ 1 घंटे में बाकी बर्तनों के साथ 200 कुल्हड़ बना सकते हैं। इससे आपको अच्छा पैसा मिलेगा।
और लोग भी हो रहे प्रेरित
मोहन के अनुसार उनका चाक इस तरह तैयार किया गया है इससे करंट लगने की टेंशन नहीं है। यानी ये सुरक्षित है। दिवाली आने वाली है और ऐसे मौकों पर मिट्टी के दीयों की बिक्री काफी होती है, जिससे चाक की मांग बढ़ जाती है। मोहन अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने के साथ-साथ और लोगों को भी प्रेरित कर रहे हैं। मोहन खुद पढ़े-लिखे नहीं हैं, मगर वे अपने बच्चों को पढ़ा रहे हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

8th Pay Comission: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! 8वें वेतन आयोग को लेकर अपडेट! सैलरी बढ़ेगी या नहीं?



Click it and Unblock the Notifications