Reliance Success Story: आज हर कोई रिलायंस इंडस्ट्रीज से परिचत है. आज देश के 100 बड़ी कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज(Reliance Industries) का नाम भी शामिल है. आपको जानकर हैरानी होगी कि कभी इस कंपनी की शुरुआत 15 हजार रुपये से हुई थी.

कैसे हुई रिलायंस की शुरुआत?
रिलायंस इंडस्ट्रीज की शुरुआत थीरूभाई अंबानी ने की थी. उनका जन्म 28 दिसंबर 1932 में हुआ था. वे एक मिडिल क्लास परिवार से आते थे. उनके पास कोई पुश्तैनी संपत्ति नहीं थी. उन्होंने अपनी मेहनत और लगन के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज की शुरुआत की थी. साल 1958 में थीरूभाई अंबानी ने 15 हजार रुपये की लागत के साथ रिलायंस कमर्शियल कॉरपोरेशन की शुरुआत की थी.
उन्होंने रिलायंस की शुरुआत देश के आर्थिक राजधानी मुंबई से की थी. वे ऑफिस महज दुकान जितना था. इसके अलावा उस समय रिलायंस में एक फोन तक मौजूद नहीं था. थीरूभाई किसी डॉक्टर के फोन का इस्तेमाल करते थे. वे फोन के लिए डॉक्टर को कुछ पैसे देते हैं. इसी फोन से ही थीरूभाई अंबानी अपने काम के सभी कॉल किया करते थे.
थीरूभाई अंबानी ने पहले मासालो का व्यापार शुरू किया. जिसके बाद उन्हें पता चला कि अगर मसालों की जगह सूत का व्यापार किया जाए तो ज्यादा फायदा हो सकता है. जिसके बाद थीरूभाई ने नरोदा में एक कपड़े मिल शुरुआत की. जिसके बाद अंबानी परिवार का बिजनेस बढ़ता चला गया.
थीरूभाई ने विमल ब्रांड की शुरुआत की थी. ये नाम उन्होंने अपने भाई के बेटे के नाम पर रखा था. जिसके बाद साल 1977 में थीरूभाई अपनी कंपनी का आईपीओ लाए. इस आईपीओ में उस समय 58 हजार से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया.
तीन दिन बंद रहा स्टॉक मार्केट
थीरूभाई अंबानी के रिलायंस शेयर धीरे-धीरे सबसे आगे बढ़ गए. वहीं एक समय जब उन्हें दलालों द्वारा धमकाया जा रहा था. लेकिन थीरूभाई ने ऐसी चाल चली, दलालों को भी उनके सामने हार माननी पड़ी. 90 के दशक में उनसे 24 लाख निवेशक जुड़ चुके थे.
देश के शेयरहोल्डर्स की सबसे बड़ी मीटिंग
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक साल 1985 में थीरूभाई अंबानी ने मुंबई के
कूपरेज फुटबॉल ग्राउंडर्स को किराया में लिया था. यहां करीब 12 हजार शेयरहोल्डर्स इकट्ठा हुए थे. जिन्हें कुर्सी नहीं मिल पाई, वे ग्राउंड में बैठकर ही मीटिंग लेने लेगे.
उस समय ये शेयरहोल्डर्स की सबसे बड़ी मीटिंग मानी जाती है.इस मीटिंग में थीरूभाई अंबानी ने 1984 के नतीजों को दिखाया था.
बेटे मुकेश अंबानी ने आगे बढ़ाया बिजनेस
थीरूभआई अंबानी के बाद उनके बेटे मुकेश अंबानी ने करोबार का और विस्तार किया. मुकेश अंबानी रिलायंस को टॉप पर ले गए. आज रिलायंस इंडस्ट्रीज दुनिया के टॉप 100 कंपनियों में शमिल है. वहीं देश की सबसे बड़ी कंपनी है.
रिलायंस के लगभग हर सेक्टर में फैली हुई है. वहीं रिलायंस जियो टेलीकॉम कंपनी की देश में अलग ही पहचान है. ये ऐसी पहली कंपनी थी, जिसने सस्ते में रिचार्ज प्लान सहित डेटा देने की शुरुआत की थी. बाद में नुकसान को देखते हुए बाकी टेलीकॉम कंपनी ने भी रिलायंस की तरह ऑफर देने लगे.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications