Sandalwood Farming Business Idea: अगर आप कोई ऐसा बिजनेस आईडिया ढूंढ रहे हैं जिससे आप करोड़पति बन सकें तो यह आर्टिकल खास आपके लिए है। इस पेड़ की खेती करने से आप कई सालों तक टेंशन फ्री होकर कमाई कर सकते हैं। यह एक वन टाइम इंवेस्टमेंट वाला फार्मिंग बिजनेस आईडिया है।
भारत के चंदन की दुनियाभर में काफी डिमांड है। चंदन की बढ़ती मांग के कारण लकड़ी के दाम काफी हद बढ़ जाते हैं।

यही कारण है कि भारत सरकार भी अब किसानों को चंदन की खेती करने के लिए प्रोत्साहित करती रहती है। इसका बिजनेस आपको बढ़ी आसानी से अमीर बना सकता है। चलिए इस बिजनेस के बारे में आपको बताते हैं।
आप चंदन की खेती दो तरीके से कर सकते हैं। इसमें एख जैविक तरीका होता है और दूसरा होता है पारंपरिक तरीका।
जैविक खेती से उगाए जाने वाले चंदन 10 से 15 साल में लकड़ी बनता है वहीं, परंपरागत रूप से चंदन की खेती करने पर 20-25 साल बाद ही लाभ लिया जा सकता है।
इतने रुपए में बेच सकते हैं चंदन की लकड़ी
यही कारण है कि चंदन की खेती किसानों के लिए भी वरदान है। चंदन की खेती के एक पेड़ से करीब 15-20 किलो लकड़ी मिल जाती है जिसे बाजार में 2 लाख रुपए से अधिक कीमत में भी बेचा जा सकता है।
बढ़ती मांग के कारण यह लकड़ी बाजार में 3-7 हजार रुपए किलो के भाव पर बिकती है और इसकी मांग के कारण 10,000 रुपए तक की कीमत पर भी बाजार में बेचा जा सकता है।
कितनी लगेगी लागत?
आपको बता दें कि इसका एक पौधा लगभग 150 रुपए तक मिलता है और इसकी नर्सरी लगानोे के लिए आप एक हेक्टेयर भूमि पर 500 से 600 पौधे लगा सकते हैं।
ये ही पौधे अगले 12 साल में पेड़ बनकर 30 करोड़ रुपए तक का लाभ आपको दे सकते हैं। इस पौधे के एक पेड़ से आप लगभग 6 लाख रुपए कमा सकते हैं।
चंदन की खेती के समय इन बातों का रखें ध्यान
चंदन की खेती करते समय आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आपको चंदन के पेड़ को कभी भी अकेले नहीं लगाना चाहिए और इसे नमी वाले इलाकों में नहीं लगाना चाहिए। इसकी खेती के लिए आपको अधिक पानी की जरूरत नहीं होती है।
इसके अलावा आपको यह भी बता दें कि यह एक परजीवी किस्म है जो दूसरे पौधों से पोषण खींच लेती है इसलिए इसे अन्य पौधों के आसपास नहीं लगाना चाहिए।
इसकी खेती के लिए आपको कम से कम 2 से 2.5 साल का पौधा लगाना होगा। इसके साथ-साथ इस पौधे के आसापास आपको गंदगी नहीं रखनी चाहिए क्योंकि इससे चंदन के पौधे की ग्रोथ रुक जाती है।
यह एक ऐसा पेड़ है जिसकी ग्रोथ तेजी से होती है इसलिए इसे दूसरी किस्म के पौधों से 4-5 फीट की दूरी पर लगाना चाहिए।
इसके पेड़ में ज्यादा खिचाई करने से ये गलने भी लगता है इसलिए इसके आसपास जलभराव न होने दें। आमतौर पर चंदन की खेती दक्षिणवर्ती इलाकों में ही की जाती थी, लेकिन आज भारत के बर्फीले इलाकों को छोड़कर लगभग सभी राज्यों में उगाया जा रहा है इसलिए आप भी इसकी खेती कर सकते हैं और करोड़पति बन सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications