नई दिल्ली, जुलाई 12। भारत में एक जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लग गया है। जहां इससे कई कंपनियों को झटका लगा है, तो दूसरी ओर लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में नॉन वोवन बैग का चलन तेजी से बढ़ रहा है। यह न केवल प्लास्टिक का विकल्प है, बल्कि कमाई का भी एक अच्छा जरिया बन रहा है। सरकार का सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध का फैसला आपके लिए लाखों रुपये की कमाई का जरिया भी बन सकता है। प्लास्टिक पर प्रतिबंध होने से नॉन वोवन बैग की मांग में अधिक इजाफा हुआ है। इसने अपना व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे लोगों को बड़ा मौका दिया है। नॉन वोवन बैग के व्यापार में छोटा सा इन्वेस्टमेंट कर आप हर महीने लाखों रुपये कमा सकते हैं। इसका व्यापार शुरू कर सकते हैं। आइए जानते हैं।
कमाई का अवसर
आज के समय में हर कोई सोच रहा है कि वह कम लागत में कोई व्यापार शुरू करे, जो अच्छी कमाई करा सके। आपके लिए यह अच्छा अवसर है। सरकार ने जैसे ही सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाया, तभी से इसके विकल्प के तौर पर मॉल समेत अन्य स्थानों पर सामान पैक करने और डिलिवरी लिए नॉन वोवन बैग का इस्तेमाल शुरू कर दिया है।
ऐसे शुरु करे व्यापार
इस व्यापार को शुरू करने के लिए आपको तीन तरह की मशीनों की आवश्यकता पड़ती है। इन्हें आप ऑफलाइन या ऑनलाइन कही से भी खरीद सकते हैं। आपको तीनों मशीनों को खरीदने के लिए करीब एक लाख रुपये का इन्वेस्टमेंट करना पड़ सकता है।
नॉन वोवन बैग ऐसे तैयार होते हैं
नॉन वोवन बैग बनाने के लिए सबसे पहले फेब्रिक कटाई मशीन की मदद से फेब्रिक को बैग की शेप में काटा जाता है। फिर सीलिंग मशीन की मदद से काटे गए बैग की तीन ओर से सिलाई की जाती है। इतना काम होने के बाद अंत में हाइड्रोलिक पंचिंग मशीन से बैग का हैंडल काटा जाता है। फिर आप प्रिंटिंग मशीन का इस्तेमाल कर कंपनी के ऑर्डर के मुताबिक, लोगो और अन्य डिजाइन लगा सकते हैं या फिर इसे अपने हिसाब से भी डिजाइन कर सकते हैं।
8000 रुपये आप प्रतिदिन कमा सकते हैं
इसके लिए रॉ मटीरीयल मतलब फेब्रिक भी आसानी से उपलब्ध हो जाता है। इन मशीनों के जरिए एक दिन में 5000 से ज्यादा बैग तैयार कर सकते हैं। ये बैग आसानी से करीब 60 से 70 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से आठ हजार रुपये कमा सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications