नई दिल्ली, नवंबर 7। बहुत से लोगों को सिर्फ सर्दी का मौसम पसंद होता है। सर्दी आम लोगों के लिए कई चुनौतियों के साथ-साथ अवसर भी लाती है। इसके अलावा सर्दियों में छुट्टियां, दिवाली, क्रिसमस, नए साल और अन्य कई फेस्टिवल आते हैं। यानी यह बिल्कुल स्वाभाविक है कि यह मौसम कई बिजनेस के अवसर भी ऑफर कर सकता है। यदि आप सदियों में कोई नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो हम यहां आपको टॉप 10 विंटर बिजनेस की जानकारी देंगे।
रूम हीटर बेचें
दुनिया भर में सर्दियों के मौसम में हीटर सबसे अधिक बिकने वाली वस्तुओं में से एक है। आप घर या स्टोर से विभिन्न प्रकार के रूम हीटरों का बिजनेस शुरू कर सकते हैं। इस काम में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म आपकी मदद करेंगे।
चाय/कॉफी कैफे
चाय/कॉफी निस्संदेह सर्दियों के मौसम में सबसे ज्यादा बिकने वाली चीज है। यदि आपके पास खाली जगह है, तो एक चाय या कॉफी का कैफे निश्चित रूप से इस मौसम में आपको भारी लाभ दिलाएगा।
ग्रीटिंग कार्ड बनाना
दिवाली के बाद क्रिसमस और नए साल के दौरान ग्रीटिंग कार्ड काफी महत्वपूर्ण होते हैं। यदि आपके पास खास टैलेंट है, और आप विभिन्न प्रकार के ग्रीटिंग कार्ड बनाने का आनंद लेते हैं, तो आप इस बिजनेस को शुरू कर सकते हैं।
विंटर गारमेंट
यदि आपके पास कपड़ा उद्योग और फैशन की समझ है तो आप सर्दियों के वस्त्र बेचने के बिजनेस को शुरू करने पर विचार कर सकते हैं। आप निश्चित रूप से रिटेल आउटलेट या कियोस्क के जरिए और ऑनलाइन सेल पर भी विचार कर सकते हैं।
कुकी बिजनेस
बहुत से लोग कुकीज़ पसंद करते हैं। यदि आप कुकी बनाने के शौक़ीन हैं तो आप इस व्यवसाय को कम पूंजी निवेश के साथ शुरू कर सकते हैं।
डिलिवरी बिजनेस
सर्दियों के मौसम में डिलीवरी बिजनेस शुरू करने का एक सही मौका है। आप इस व्यवसाय को एक छोटे से निवेश के साथ शुरू कर सकते हैं। इस बिजनेस को शुरू करने से पहले आपको स्थानीय बाजार की मांग को पहचानना होगा।
केक की दुकान
दिवाली के अलावा क्रिसमस, नए साल और अन्य त्योहारों पर केक का बिजनेस शुरू करना निश्चित रूप से बहुत अच्छा होगा। सर्दियों के लिहाज से यह बिजनेस काफी अच्छा है। यह बिजनेस शुरू करना और मैनेज करना आसान है।
डेकोरेटिव सर्विस
यदि आपके पास रचनात्मकता है और आप सजाने का आनंद लेते हैं तो आप इस बिजनेस को शून्य निवेश के साथ शुरू कर सकते हैं। त्योहारों के मौसम में कई लोग अपने घरों को सजाते हैं। आप इन लोगों के घरों को सजाने में मदद करके पैसे कमा सकते हैं।
विंटर स्टोरेज
आप घरेलू सामानों के लिए विंटर स्टोरेज सुविधाएं प्रदान कर सकते हैं, जो सर्दी के मौसम में उपयोग में नहीं हैं। इससे मकान मालिकों को इस मौसम में जगह बचाने में मदद मिलेगी। हालांकि, आपके पास आस-पास के रिहायशी इलाकों में जगह होनी चाहिए।
गिफ्ट रेपिंग
सर्दी का मौसम त्योहारों और समारोहों से भरा होता है। गिफ्ट रेपिंग सर्विस की शुरुआत एक अच्छा बिजनेस हो सकता है। यह बिजनेस बहुत ही आसानी से शुरू किया जा सकता है। आप इस बिजनेस को शॉर्ट टर्म पर ऑपरेट कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

8th Pay Comission: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! 8वें वेतन आयोग को लेकर अपडेट! सैलरी बढ़ेगी या नहीं?



Click it and Unblock the Notifications