नई दिल्ली, अक्टूबर 20। आज के समय में स्ट्रेस या डिप्रेशन नाम की एक बीमारी लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन गई है। हर कोई अपने जीवन में इतने तनाव का सामना करता है कि वो कभी न कभी कुछ समय किसी खास जगह बिताना चाहता है। यानी वे किसी स्पेशल या शांत जगह घूम कर आना चाहते हैं। काम से एक लंबे ब्रेक के रूप में लोग क्वालिटी टाइम बिताना चाहते हैं। तो कैसा रहेगा अगर आपको लोगों को यह सुविधा देने का मौका मिले और इससे आपको तगड़ी कमाई हो? जाहिर सी बात यह कि एक शानदार बिजनेस आइडिया हो सकता है। टूर एंड ट्रेवल बिजनेस में काफी पैसा है। आइए जानते हैं कि इस बिजनेस को कैसे शुरू किया जाए।
अपने कस्टमर को आइडेंटिफाई करें
सबसे पहले आप पहचानिए कि आपके टार्गेट कस्टमर कौन हैं और उनका लाइफस्टाइल क्या है। अपने कस्टमर की पहचान करना, यात्राओं या दूसरी एक्टिविटीज को उनकी जरूरतों के अनुसार एडजस्ट करना और उनके बजट को ध्यान में रखते हुए मार्केट प्लानिंग डेवलप करना मुश्किल और जरूरी काम है। इसके अलावा आप खुद ट्रेवल करके लोकेशन चुन सकते हैं। उस स्थान, होटल या एक्टिविटीज का एक डेटाबेस बना सकते हैं जो आप अपने ग्राहक देंगे।
लीगल चीजों का रखें ख्याल
टूर एंड ट्रैवल बिजनेस शुरू करने की बात आती है तो बहुत अधिक लालफीताशाही नहीं होती। टूर एंड ट्रैवल बिजनेस शुरू करने या रजिस्टर करने के लिए किसी लाइसेंस की आवश्यकता नहीं है। मगर कंपनी का रजिस्ट्रेशन कराएं। इस पर गौर करें कि आपकी कंपनी निजी कंपनी, एलएलपी, या ओपीसी या साझेदारी फर्म होगी। आपके द्वारा चुना गया बिजनेस स्ट्रक्चर काफी हद तक आपकी बिजनेस योजनाओं और रणनीति या आपके द्वारा निवेश की जाने वाली राशि पर निर्भर करेगा।
बिजनेस को बनाएं ब्रांड
एक बार जब आप यह तय कर लेते हैं कि आपका बिजनेस स्ट्रक्चर कैसा होगा और आपके ग्राहक कौन होंगे तो अपने बिजनेस को एक मजबूत ब्रांड बनाने की बारीकियों को समझना महत्वपूर्ण है। यह ध्यान रखें कि आप अपने ग्राहकों को तब कैसा महसूस कराना चाहते हैं जब वे आपकी वेबसाइट पर आएंगे या आपका विज्ञापन देखेंगे। इस चीजों को आकर्षक बनाइए।
फंडिंग सबसे अहम पड़ाव
शुरुआत में आपको बहुत कम पैसों की जरूरत हो सकती है। आपको महंगे उपकरण खरीदने के लिए पैसा खर्च नहीं करना होगा या आपको अपने बिजनेस की शुरुआत में बड़े ऑफिस की आवश्यकता नहीं होगी। छोटी शुरुआत कम पैसों से हो सकती है। लेकिन बाद में आपको इन सब चीजों की आवश्यकता होगी और इसके लिए आपके पास फंडिंग की योजना होनी चाहिए है। ब्रांडिंग, मार्केटिंग या विज्ञापन के लिए पैसा चाहिए। ऑफिस किराए पर लेने और कर्मचारियों के लिए भी पैसा चाहिए। ये काम आप पर्सनल फंडिंग से लेकर लोन या वेंचर कैपिटल फंडिंग तक हर तरह से कर सकते हैं।
आखिर में होगी मार्केटिंग
मार्केटिंग उतनी होती है, जितना आपके पास होता है। मार्केटिंग और रजिस्ट्रेशन के बाद आप आसानी से अपना ट्रेवल बिजनेस शुरू कर सकते हैं। आदर्श रूप से, कंपनी के पास मार्केटिंग कौशल, फंडिंग क्षमता और आपके पास ट्रेवल बिजनेस शुरू करने के लिए ट्रेवल का जुनून होना चाहिए।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

8th Pay Comission: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! 8वें वेतन आयोग को लेकर अपडेट! सैलरी बढ़ेगी या नहीं?



Click it and Unblock the Notifications