Vegetables Farming: साल 2024 खत्म होने में अब कुछ ही समय बचा है। किसान नए साल शुरू होने के साथ नई फसलों को भी लगाना शुरू कर देते हैं। इन फसलों में कुछ ऐसी होती हैं जो होली से पहले ही तैयार हो जाती हैं और किसान उसे बाजार में बेचकर मुनाफा कमा लेते हैं।
किसान हमेशा ऐसे फसलों को लगाने की कोशिश करता है जो कम समय में अच्छा पैसा कमा कर दे सके। हालांकि, आज हम आपको कुछ ऐसी सब्जियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मांग हमेशा एक समान रहती है।

प्याज की फसल
आपको बता दें प्याज ऐसी फसल जिसकी मांग 12 महीने रहती है। साल के पहले महीने में इसकी रोपाई भी की जाती है। सर्दियों में आपने देखा होगा कि बाजार में हरी प्याज बहुत ज्यादा आ जाती है, लेकिन सर्दियों के बाद में लाल प्याज के साथ हरी प्याज भी बिकती है।
करेला की डिमांड
सर्दियों में करेले की खेती भी अधिक मात्रा में की जाती है। किसान हमेशा अच्छी फसल तैयार करने की कोशिश में रहता है। किसान अपनी फसल को जितनी जल्दी बाजार में लेकर जाएगा उसे उतना अधिक मुनाफा मिल सकता है।
मिर्च की फसल
मिर्च बाजार में ऐसी सब्जी मानी जाती है जिसके बिना सब्जी अधूरी रह जाती है, जी हां मिर्च की मांग सालों साल एक जैसी बनी रहती है। किसान मिर्च की खेती करके अच्छा पैसा कमा सकते हैं।
पत्तेदार सब्जियां की मांग
सर्दियां शुरू होते ही घरों में सरसों, धनिया, पालक जैसी सब्जियों की मांग में इजाफा हो जाता है, जिसकी एक वजह सर्दियां हैं क्योंकि ये पत्तेदार सब्जियां इस समय में खाने में बेहद ही स्वादिष्ट लगती हैं।
टमाटर की फसल
भारतीय लोगों के घरों में बिना टमाटर के सब्जी बिल्कुल अच्छी नहीं लगती हैं क्योंकि कहा जाता है टमाटर की वजह से सब्जी की ग्रेवी अच्छी बनती है। टमाटर की मांग हमेशा एक जैसी रहती है। इसकी खेती करके आप भी अच्छा पैसा कमा सकते हैं।
फूलगोभी की खेती
फूलगोभी की मांग सर्दियों के साथ बढ़ती जाती है क्योंकि लोग इस मौसम में फूलगोभी खाना काफी ज्यादा पसंद करते हैं। पछेती किस्म की गोभी को आप जनवरी महीने में लगा सकते हैं और ये 80 से 85 दिनों में तैयार हो जाती है। इस फसल को बाजार में बेककर अच्छा पैसा कमा सकते हैं।
कंद वाली फसलें
जनवरी महीने की शुरुआत के साथ आप भी गाजर, शकरकंद, आलू, अदरक, मूली, जैसी कंद वाली सब्जियां को लगा सकते हैं और अच्छा पैसा कमा सकते हैं।
किसान हमेशा ऐसी फसल की खेती करने की कोशिश करता है जो कम समय में उसे अच्छा मुनाफा दे सके। कई बार किसान को उसकी फसल की लगायत भी नहीं मिल पाती है जिस वजह उन्हे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications