
Waste Material Business Idea : आज के समय में हर कोई अपना बिजनेस शुरू करना चाहता है। यदि आप भी ऐसे लोगों में शामिल हैं ये खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल अब सरकार भी कुछ बिजनेसों को शुरू करने में मदद कर रही है। आप थोड़े से पैसे खुद लगा कर बाकी पैसा सरकार से ले सकते है। आपको बिजनेस के लिए लोन भी मिल सकता है। पर सवाल यह है कि कौन सा बिजनेस शुरू किया जाए। आप भी कम निवेश में बिजनेस शुरू करके तगड़ा मुनाफा कमाना चाहते होंगे। हम आपको यहां एक ऐसे ही बिजनेस की जानकारी देंगे। इस बिजनेस को आप सिर्फ 15-20 हजार रु में शुरू कर सकते हैं। इसके बाद आपकी कमाई भी शानदार होगी। आपको इस बिजनेस के लिए लोन भी मिल सकता है।
कौन सा है बिजनेस आइडिया
जब से कोरोना आया है उसके बाद से लोग अपना बिजनेस शुरू करना चाहते हैं। बहुत से लोगों ने ऐसा किया भी है और कामयाबी भी हासिल की है। हम आपको जिस बिजनेस के बारे में बताने जा रहे हैं वो है वेस्ट मटीरियल को रीसाइकिल करने का कारोबार। ये बिजनेस बहुत कम पैसों से शुरू किया जा सकता है। जहां तक डिमांड की बात है तो इस बिजनेस में ये भी बहुत है।
कैसे होगी कमाई
आप सोच रहे होंगे कि कबाड़ से कैसे पैसा कमाया जा सकता है। दरअसल सालाना पूरी दुनिया में 2 अरब टन से ज्यादा कबाड़ जनरेट हो जाता है। इसमें से 28 करोड़ टन से ज्यादा कबाड़ भारत का होता है। आपको इस कबाड़ को रीसाइकिल करना है। इस प्रोसेस में कबाड़ से बहुत सारी नयी चीजें बन जाएंगी। फिर इन चीजों को आप अच्छी कीमत पर बेचकर मुनाफा कमाएं।
कितनी होगी कमाई
जो प्रोडक्ट कबाड़ से रीसाइकिल किए जाते हैं उनकी डिमांड मार्केट में बहुत अधिक है। इस बिजनेस से हर महीने 2-3 लाख रु तक कमाए जा सकते हैं। अच्छी बात यह है कि आप रीसाइकिल प्रोसेस से जो प्रोडक्ट तैयार करेंगे, उसे आप ऑनलाइन भी बेच सकते हैं। सरकार भी इस बिजनेस को बढ़ावा देने का काम रही है।
क्या है प्रोसेस
अगर आप कबाड़ का ये बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो इसकी प्रोसेस आसान है। सबसे पहले अपने आसपास के इलाकों में मौजूद कबाड़ के बड़े व्यापारियों से सामान खरीदें। आपको नगर निगम से भी कबाड़ मिल सकता है। फिर तय देखना होगा कि किस चीज से क्या बन सकता है। शुरुआत में साफ करके सामान को अलग-अलग कैटेगरी में बांटे। जैसे प्लास्टिक अलग, लोहा अलग आदि। फिर उससे तय करें कि क्या-क्या बन सकता है। अंत में रेडी माल को बेचना है।
क्या-क्या बन सकता है
कबाड़ से जो चीजें बनती हैंष उनमें कुर्सियां, गमले, टेबल, बैग, सजावट का सामान आदि शामिल हैँ। आज के समय में लोग कबाड़ से पेंटिंग और ज्वैलरी भी बना रहे हैं। यदि आपको इसकी जानकारी नहीं है तो पहले किसी जानकार या यही बिजनेस करने वाले से मिलें और थोड़ी रिसर्च करें। ताकि आपको ये आइडिया लग जाएगा कि आप इस बिजनेस के लिए कितने प्रतिशत सक्षम हैं और कितना आपको सीखना है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications