नई दिल्ली, सितंबर 10। कुछ लोग पूरी जिंदगी कमाते हैं, मगर फिर भी अपनी जरूरतें भी पूरी नहीं कर पाते। मगर कुछ लोग बहुत जल्द बहुत सारा पैसा कमा लेते हैं। बल्कि अब यंग लड़के-लड़कियां भी कई शानदार बिजनेस करके अमीर बन रहे है। कुछ लोग लॉटरी से अमीर बन जाते हैं। कुछ लोग ऑनलाइन कामों से जम कर पैसा बना रहे हैं। कुल मिला कर कहा जा सकता है कि आज के समय पैसों कमाने के ढेरों ऑप्शन हैं। इसी तरह एक अमेरिकी लड़की मात्र 19 साल की आयु में 2-4 नहीं बल्कि 56 करोड़ रु कमा चुकी है। आगे जानिए इस लड़की की कामयाबी की कहानी।
कैसे बदली किस्मत
ये कहानी है लिन्से डोनोवन की। डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार डोनोवन ने जो पैसा कमाया है उसमें से बहुत सारा प्रॉपर्टी खरीदने में लगा दिया। आज की तारीख में 19 साल की डोनोवन के पास काफी प्रॉपर्टी है। वैसे तो डोनोवन अमेरिका के मैरीलेंड की रहने वाली हैं। मगर 5 साल पहले जब डोनोवन 18 साल की थीं, तो वे फ्लोरिडा आ गईं। उस समय उनके पास बहुत अधिक पैसा नहीं था। पर फ्लोरिडा आने के बाद उनकी किस्मत बदल गयी।
सोशल मीडिया पर मॉडलिंग से कमाया पैसा
फ्लोरिडा आने के बाग डोनोवन ने सोशल मीडिया पर मॉडलिंग शुरू की। इसी से उन्होंने पैसा कमाया। देखते ही देखते उनके पास ढेर सारा बैलेंस हो गया। मगर आप जानते ही होंगे कि शौक के लिए लोग काफी पैसा खर्च करते हैं। कुछ ऐसा ही डोनोवन ने किया। उनके पास दौलत काफी है। इसलिए वे अपने शौक पूरे कर रही हैं। महज 19 साल की उम्र में करोड़पति बनने के बाद उन्होंने काफी पैसा अपने शौक पर खर्च किया।
शॉपिंग पर बिगाड़ा पैसा
अब वे 23 साल की हैं। डोनोवन के मुताबिक उन्होंने काफी पैसा फालतू शॉपिंग पर खर्च किया। इस समय उनके पास अलग-अलग चार जगहों पर प्रॉपर्टी हैं। इनकी कुल वैल्यू करीब 7 मिलियन डॉलर (करीब 56 करोड़ रु) है। इतना ही नहीं डोनोवन के पास कई कारें हैं। उनकी कारों की कुल वैल्यू 391,000 पाउंड्स या 3.61 करोड़ रु है। ये एक पूरा कारों का कलेक्शन है।
इन चीजों पर खर्च कर रहीं सबसे अधिक पैसा
डोनोवन के अनुसार वे सबसे ज्यादा पैसा प्रॉपर्टी के अलावा मेकअप और साथ ही साथ कपड़ों पर खर्च करती हैं। इसी में सबसे अधिक पैसा उन्होंने बिना जरूरत की खरीदारी में खर्च किया है। उन्होंने एक मर्सिडीज भी खरीदी। फिर इसके बाग लश व्हील्स खरीदे। फिर एक लाख डॉलर का एक ड्रीम ट्रक भी खरीदा। डोनोवन का ये ड्रीम ट्रक उनके एक खास घर के बाहर है।
क्यों है खास घर
जिस घर के बाहर उनका ट्रक खड़ा है, वो उन्होंने 20 साल की उम्र में खरीदा था। इसी घर में उनका एक घोड़ों का फार्म है। इस घर में एक स्विमिंग पूल और कुत्तों के लिए अलग-अलग बेडरूम भी हैं। ये घर झील के किनारे पर है। ऐसी जगह पर ये सबसे बड़ा घर है। वे इसकी ऊंची छतों पर घूमते हुए खुद को किसी राजकुमारी से कम नहीं समझतीं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications