नई दिल्ली, मई 24। फ्लिपकार्ट फेंटेस्टिक डेज सेल चल रही है। इस सेल में आपको शानदार ओप्पो के स्मार्टफोन्स पर जोरदार डिस्काउंट मिल सकता है। इसके अलावा कई अन्य तरह की बेस्ट डील्स भी मिलेंगी। सेल में ओप्पो के बजट और मिड-रेट स्मार्टफोन्स पर 30 फीसदी तक की छूट दी जा रही है। मगर सबसे अहम बेनेफिट है ओप्पो के स्मार्टफोन्स पर 100 फीसदी तक का मनीबैक ऑफर। आपको आईसीआआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर 10 फीसदी का डिस्काउंट भी मिलेगा। सेल में नो-कॉस्ट ईएमआई और एक्सचेंज ऑफर्स जैसे बेनेफिट भी शामिल हैं। आगे जानिए कौन-कौन से स्मार्टफोन्स पर डिस्काउंट उपलब्ध है।
शानदार फोन खरीदें बेहद कम दाम में
फ्लिपकार्ट की इस सेल में ओप्पो ए54 स्मार्टफोन को आप सिर्फ 8,990 रु में खरीद सकते हैं। इतना ही नहीं ओप्पो ए53, ओप्पो ए53एस 5जी, ओप्पो ए31 और ओप्पो ए12 स्मार्टफोन्स पर भारी छूट दी जा री है। सेल में जिन अन्य स्मार्टफोन्स पर डिस्काउंट दिया जा रहा है, उनमें ओप्पो एफ17 प्रो और ओप्पो एफ19 प्रो शामिल हैं। आइए जानते हैं किस स्मार्टफोन पर कितना डिस्काउंट उपलब्ध है।
ओप्पो ए12
सबसे पहले बात करते हैं ओप्पो के इस बजट फोन की, जो 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ उपलब्ध है। आप इस फोन को तीन महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई पर खरीद सकते हैं। फ्लिपकार्ट फेंटेस्टिक डेज सेल में फोन पर 100 प्रतिशत मनी बैक ऑफर उपलब्ध है। बतौर एक्सचेंज ऑफर आप 7,950 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। 4230 एमएएच की बैटरी के अलावा 6.22 इंच एचडी+ डिस्प्ले और हीलियो पी35 प्रोसेसर मौजूद है। ये फोन 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस है।
ओप्पो ए 53 एस 5जी
ओप्पो ए 53 एस 5जी भी एक दमदार स्मार्टफोन है। इसे आप सेल में करीब 2000 रु के डिस्काउंट के साथ 16,999 रुपये के बजाय 14,990 रुपये में खरीद सकते हैं। ये फोन 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला है। इस फोन पर भी 100 प्रतिशत मनी बैक ऑफर दिया जा रहा है। फीचर्स पर नजर डालें तो 6.52 इंच एचडी+ डिस्प्ले वाले इस स्मार्टफोन में आपको मीडियाटेक डाइमेंसिटी 700 प्रोसेसर, 13 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा।
ओप्पो एफ 19 प्रो + 5जी
ओप्पो के एक और 5जी फोन पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। ये है ओप्पो एफ 19 प्रो + 5जी। इस फोन पर 16,600 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर है। 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले इस फोन में 6.43 इंच की डिस्प्ले दी गयी है। 4310 एमएएच की बैटरी वाले इस फोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। साथ ही फोन 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-ऐंगल सेंसर है।
ओप्पो एफ 17 प्रो
आखिर में बताते हैं ओप्पो एफ 17 प्रो के बारे में, जो कि 23 फीसदी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। आपको यह फोन 19,990 रुपये में मिल जाएगा। इस फोन पर 16,600 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है। 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले इस फोन में मीडियाटेक हीलियो पी95 प्रोसेसर है। 6.43 इंच डिस्प्ले वाला यह फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। जो 48 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर से लैस है। ओप्पो के इस फोन में ड्यूल फ्रंट कैमरे दिए गए हैं। हैंडसेट में 4015mAh की बैटरी है जो 30 वाट VOOC फ्लैश चार्ज सपॉर्ट करती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications