नयी दिल्ली। कोरोना संकट के चलते अप्रैल-जून तिमाही में भारत की जीडीपी में 23.9 फीसदी की गिरावट आई। इसके पीछे कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के चलते कारोबारी गतिविधियों का ठप्प होना। देश में अनलॉकडाउन शुरू हो गया है। कारोबार पटरी पर लौट रहा है। मगर इसका मतलब ये नहीं है कि जीडीपी बहुत जल्द कोरोना से पहले के स्तरों पर पहुंच जाएगी। असल में घरेलू रेटिंग एजेंसी इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च ने कहा है कि वित्त वर्ष 2020-21 में देश की जीडीपी ग्रोथ -11.8 फीसदी रह सकती है। इससे इंडिया रेटिंग्स ने जीडीपी ग्रोथ -5.3 फीसदी रहने का अंदाजा लगाया था।

2021-22 में तेज रही जीडीपी ग्रोथ
हालांकि इंडिया रेटिंग्स का अनुमान है कि 2021-22 में भारत जीडीपी ग्रोथ 9.9 फीसदी तक पहुंच सकती है। इसके पीछे कमजोर 2020-21 मुख्य वजह बताया गया है। रेटिंग एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि 11.8 प्रतिशत की नकारात्मक ग्रोथ भारत के इतिहास में सबसे कम वृद्धि होगी (जीडीपी का आंकड़ा वित्त वर्ष 1951 से उपलब्ध है)। ये छठी बार होगा जब किसी वित्त वर्ष में भारतीय जीडीपी की ग्रोथ रेट नकारात्मक रहे। इससे पहले ऐसा 1957-58, 1965-66, 1966-67, 1972-73 और 1979-80 में हुआ है।
आखिरी बार 1980 में -5.2 फीसदी रही थी जीडीपी
आखिरी बार निगेटिव ग्रोथ 1979-80 में रही थी। तब जीडीपी में 5.2 फीसदी की गिरावट आई थी। एजेंसी के अनुसार वित्त वर्ष 2020-21 की पहली तिमाही में नकारात्मक 23.9 प्रतिशत की ग्रोथ तिमाही जीडीपी डेटा सीरीज में पहली गिरावट है, जिसे पब्लिक के सामने 1997-98 की पहली तिमाही से पेश किया जा रहा है। वित्त वर्ष 2020-21 में आर्थिक नुकसान 18.44 लाख करोड़ रुपये रह सकता है। एजेंसी के अनुसार खुदरा और थोक मुद्रास्फीति (महंगाई) के वित्त वर्ष 2020-21 में क्रमश: 5.1 प्रतिशत और नकारात्मक 1.7 प्रतिशत रहने की उम्मीद है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications