नई दिल्ली। अगर आप नौकरी करते हैं, तो सावधान हो जाएं। यह नौकरी सरकारी हो या निजी क्षेत्र, सभी को इस खबर से झटका लगेगा। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की गुजरात अथॉरिटी ऑफ एडवांस रूलिंग ने एक फैसले में कहा है कि अगर कर्मचारी बिना नोटिस पीरियड पूरा किए नौकरी छोड़ता है तो उसे जीएसटी का भुगतान करना होगा। अगर आपको अभी भी यह समझ न आया हो तो आइये जानते हैं कि क्या है यह झटका।
जानिए यह क्यों है झटका
जब भी आपको नौकरी मिलती है, तो उस समय एक नियुक्ति पत्र मिलता है। इसमें पहले से ही यह तय होता है कि नौकरी छोड़ते वक्त आपको कितने दिन पहले बताना होगा। इसको आमतौर पर नोटिस पीरियड कहा जाता है। ऐसा ही नियम कंपनी पर लागू होता है कि अगर वह आपको नौकरी से निकाले तो कितने दिन का नोटिस देगी। अब गुजरात अथॉरिटी ऑफ एडवांस रूलिंग ने कहा है कि अगर कर्मचारी बिना नोटिस पीरियड पूरा किए नौकरी छोड़ता है, तो उसके भुगतान में से जीएसटी काटा जाएगा।
जानिए कितना होगा नुकसान
अगर आपके नियुक्ति पत्र में 3 महीने का नोटिस पीरियड लिखा है तो आपको नियम के अनुसार अपनी कंपनी को इस्तीफा देने के साथ ही 3 माह तक काम करना चाहिए। लेकिन अगर आप 2 माह या एक माह बाद ही नौकरी छोड़ देते हैं, तो आपको अभी तक नियमों के अनुसार बचे हुए समय का वेतन के बराबर का भुगतान कंपनी को करना होता है। लेकिन अगर ऐसी स्थिति में अब इस भुगतान के साथ ही आपको इस राशि पर 18 फीसदी जीएसटी भी देना होगा। अगर आप के ऊपर कपंनी का 1 लाख रुपये बनता है तो अब आप को कंपनी को 1 लाख रुपये की जगह 1.18 लाख रुपये देना होगा।
जानिए क्या था यह मामला
गुजरात की एक कंपनी अमनील फार्मास्यूटिकल्स के एक कर्मचारी ने इस तरह के एक मामले में एडवांस रूलिंग मांगी थी। बाद में अहमदाबाद की कंपनी अमनील फार्मास्यूटिकल्स से जुड़े इस मामले में फैसला देते हुए गुजरात अथॉरिटी ऑफ एडवांस रूलिंग ने यह व्यवस्था दी है। कंपनी के इस कर्मचारी ने अपने मामले में एडवांस रूलिंग की मांग की थी। इस मामले में कर्मचारी को 3 महीने का नोटिस पीरियड देने की बात नियुक्ति पत्र में लिखी थी। इस मामले में फैसले में बताया गया है कि यह एग्जम्पशन (कर्मचारी छूट) के तहत नहीं है, लिहाजा नोटिस पीरियड पूरा न करने की शर्त पर 18 फीसदी जीएसटी चुकाना होगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications