अगर आप दुनियाभर में एपल के स्टोरों पर अलसुबह लगने वाली लाइनों और भीड़ से चकित हैं तो रुकिए, कुछ ऐसा ही नजारा भारत के जियो स्टोर में देखने को मिल रहा है। भुवनेश्वर से लेकर अहमदाबाद और लखनऊ से लेकर मोहाली तक गुरुवार के दिन लोग रिलायंस के डिजिटल स्टोर और डिजिटल एक्सप्रेस स्टोर में रात के 2 बजे से ही लाइन में खड़े दिखे ताकि जियो 4 जी के परीक्षण के लिए फ्री में मिल रहे सिम को खरीद सकें।
एपल की राह पर जियो!
ऐसा पहली बार है कि लोग लाइन में लग कर किसी सिम कार्ड के लिए इंतजार कर रहे हैं। रिलायंस जियो ने इस सिम कार्ड के जरिए बेहद आकर्षक सस्ती और तमाम मुफ्त सुविधाएं दी हैं। जिसमें फ्री 4जी इंटरनेट स्पीड समेत तमाम खूबिया हैं। आगे की स्लाइड्स में आप भी पढ़ें रिलायंस जियो में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में।
अब तक फोन के साथ ही मिलता था सिम
अभी तक यह ऑफर केवल कुछ ब्रांड के स्मार्टफोन पर ही उपलब्ध है जिसमें सैमसंग, एलजी, पैनासोनिक, माइक्रोमैक्स, एसुस, टीसीएल, अल्काटेल और एलवाईएफ के 4जी डिवाइस शामिल हैं।
फ्री 4जी एलटीई सर्विस
जियो के सिम के साथ 4जी एलटीई सेवाएं मुफ्त उपलब्ध है जिसमें असीमित एचडी वॉयस और वीडियो कॉल, असीमित एसएमएस और असीमित हाइस्पीड डेटा शामिल है।
फ्री प्रीमियम एप सर्विस
इसके साथ ही इसमें जियो की प्रीमियम एप की सेवाएं भी मुफ्त मिल रही है जैसे जियो प्ले, जियो ऑन डिमांड, जियो बीट्स, जियो मैग्स, जियो एक्सप्रेस न्यूज, जियो ड्राइव, जियो सिक्युरिटी और जियो मनी।
ऑन डिमांड फिल्म, सीरियल्स और LIVE शो
जियो ऑन डिमांड ऑफर के तहत फिल्मों, टीवी शोज, लाइव टीवी और संगीत के लिए जियो बीट्स उपलब्ध है।
कैसे खरीदें जियो सिम
इस सिम को पाने के लिए आपको पहचान पत्र, पते की पहचान के सबूत के साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो ले जाने होंगे।


Click it and Unblock the Notifications