देश और दुनिया के बड़े और नामी उद्योगपतियों में शुमार मुकेश अंबानी ने गुरुवार को देश की सबसे सस्ती मोबाइल सेवा लॉन्च की। रिलायंस जियो की यह सेवा पीएम मोदी के डिजिटल इंडिया के कार्यक्रम को ध्यान में रखकर शुरू की गई है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी ने कहा कि वर्तमान में भारत ब्रॉडबैंड की सेवा में दुनिया में 150वें स्थान पर है लेकिन रिलायंस जियो के लॉन्च हो जाने के बाद से भारत दुनिया की टॉप-10 4जी और ब्रॉड बैंड सेवा में स्थान बना लेगा।
'जियो' यानी डिजिटल लाइफ जी भर के 'जियो'
रिलायंस जियो ने अपने लॉन्च पर तमाम ऐसे ऑफर दिए जो शायद ही किसी ने सोचे हों। फ्री रोमिंग, फ्री वॉयस कॉल और बहुत कम कीमत पर 4जी डाटा की सर्विस देने जैसी सुविधाएं शुरु की गई हैं। रिलायंस जियो के फीचर के बारे में विस्तार से जानने के लिए देखें आगे की स्लाइड्स
जियो सेवा देश को समर्पित
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि आज वह इतिहास लिखेंगे और रिलायंस जियो की सेवा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और 120 करोड़ जनता को समर्पित है। मुकेश अंबानी ने कहा कि यह भारत में डिजिटल क्रांति की शुरुआत है।
सबसे सस्ती मोबाइल सेवा
मुकेश अंबानी ने कहा कि देश का युवा डिजिटल क्रांति को आगे बढ़ाएगा। अगर देश के युवाओं को मौका मिले तो वह कमाल कर सकते हैं। उन्होंने दावा किया कि रिलायंस जियो के जरिए देश में सबसे सस्ती मोबाइल सेवा शुरु की जाएगी।
स्वस्थ प्रतिस्पर्धा
मुकेश अंबानी ने अपने संबोधन में इशारे ही इशारे में बता दिया कि उनका मकसद किसी टेलीकॉम कंपनी को हटाना नहीं है बल्कि वह इसके जरिए एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा शुरु करना चाहते हैं।
फ्री रोमिंग
रिलायंस जियो की इस सेवा को वन इंडिया प्लान के तहत शुरु किया गया है। इस सेवा में किसी तरह का रोमिंग चार्ज नहीं लगेगा। अब तक सिर्फ बीएसएनएल ही पूरे देश में रोमिंग फ्री कनेक्शन दे रहा था।
फ्री कॉल
मुकेश अंबानी ने कहा कि जियो की सुविधा का लाभ उसके ग्राहकों को मिलेगा। जियो के ग्राहक फ्री वायस कॉल की सुविधा का लाभ उठाएंगे।
फ्री फ्री फ्री...
रिलांयस जियो के बारे में अन्य जानकारी देते हुए मुकेश अंबानी ने कहा कि 5 सितंबर से 31 दिसंबर तक रिलायंस जियो के ग्राहकों के लिए सभी सेवाएं फ्री रहेंगी।
फ्री वाई-फाई
मुकेश अंबानी ने कहा कि वह देश भर में 10 लाख फ्री वाइ फाई जोन बनाएंगे। जिसके जरिए वह लोगों को बेहतर इंटरनेट सेवा का लाभ दे सकेंगे।
सस्ते स्मार्ट फोन
रिलायंस ने जियो के लॉन्च पर सस्ते मोबाइल देने की भी घोषणा की है। रिलायंस जियो 4जी स्मार्ट फोन 1999 रुपए की कीमत से देना शुरु करेंगे। इसमें 2999, 3999, 4999, 5999 रुपए तक के 4जी स्मार्ट फोन मोबाइस शामिल हैं।
सबसे सस्ता डाटा !
रिलायंस जियो में 1 जीबी डाटा की कीमत 50 रुपए से शुरु होगी। फिलहाल 5 सिंतबर से 31 दिसबंर तक सभी सेवाएं फ्री हैं। वहीं बिना डाटा पैक के इंटरनेट के इस्तेमाल पर 5 पैसे प्रति एमबी की दर से चार्ज लगेगा। वहीं छात्रों के लिए डाटा पैक पर 25 फीसदी चार्ज कम कर दिया गया है।
15 मिनट में पाएं कनेक्शन
रिलायंस जियो नेटवर्क सिर्फ 4जी में मिलेगा। 4जी सर्विस में 300 से अधिक लाइव चैनल होंगे। मुकेश अंबानी का दावा है कि उनकी इस सर्विस में कॉल ड्रॉप जैसी कोई समस्या नहीं होगी। साथ ही आधार कार्ड के जरिए सिर्फ 15 मिनट में कनेक्शन मिल जाएगा।
दिल्ली, मुंबई में सर्विस शुरू
रिलायंस जियो के लिए दिल्ली और मुंबई में आज गुरुवार से ही रिलायंस जियो के इंटरनेट कनेक्शन मिलने शुरु हो जाएंगे।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kisan Kalyan Yojana: किसान कल्याण योजना की 14वीं-15वीं किस्त एक साथ! लिस्ट में नाम है या नहीं? ऐसे करें चेक

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें



Click it and Unblock the Notifications