उत्तर कोरिया लगातार परमाणु परीक्षण किए जाने के बाद दक्षिण कोरिया के शेयर बाजारों की अगुवाई में ज्यादातर एशियाई बाजारों में गिरावट का रुख रहा। वैश्विक केंद्रीय बैंकों की अपनी मौद्रिक नीति को और उदार बनाए जाने को लेकर बढ़ती चिंता से भी कारोबारी धारणा प्रभावित हुई।

उत्तर कोरिया ने कहा कि उसने अपना पांचवां परमाणु परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। दक्षिण कोरिया ने इसे अब तक का सबसे बड़ा परीक्षण बताया।
इस खबर से इस क्षेत्र में भू-राजनैतिक तनाव संबंधी चिंता बढ़ गई है, क्योंकि चीन समेत वैश्विक शक्तियां उत्तर कोरिया के बेतरतीब व्यवहार पर अंकुश लगाने की कोशिश कर रही हैं।
दक्षिण कोरिया का शेयर बाजार कोस्पी शुक्रवार दोपहर 1.5 प्रतिशत नीचे चल रहा था, जबकि बैंक ऑफ कोरिया के ब्याज दर न घटाने के फैसले से भी उसकी मुद्रा वोन में 0.8 प्रतिशत की गिरावट पर लगाम नहीं लग सकी।
इधर, सिडनी और सिंगापुर के बाजारों में 0.9-0.9 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई, जबकि ताइपेई, जकार्ता और मनीला के बाजारों में भारी गिरावट रही.
जापान का निक्केई, हालांकि, शुरुआती नुकसान से उबर कर बाद में 0.1 प्रतिशत चढ़ा। इसके अलावा बाजारों में केंद्रीय बैंकों द्वारा वैश्विक अर्थव्यवस्था में नरमी से निपटने के लिए कोई कदम न उठा पाने से जुड़ी चिंता के कारण भी दबाव पड़ा है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications