जब से रिलायंस जियो की स्कीम लॉन्च हुई है तब से उसके साथ विवाद भी शुरू हो गए हैं। पहले टेलीकॉम कंपनियों ने जियो की फ्री सर्विस देने की स्कीम की आलोचना की फिर बाद में 4जी स्पीड को लेकर बहस शुरु हो गई। इस बीच जियो के फ्री वॉयसकॉल सर्विस को अन्य टेलीकॉम कंपनियों ने मुसीबत खड़ी कर दी।

ट्राई ने किया हस्तक्षेप
एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया समेत तमाम टेलीकॉम कंपनियों ने स्पष्ट कर दिया था कि वह जियो को इंटरकनेक्ट प्वाइंट नहीं दे पाएंगे। बात पीएमओ तक पहुंच गई। फिर ट्राई ने सबको साथ बैठाकर बात की और मामला शांत कराया।
यह भी पढ़ें- आखिर क्यों फ्री सर्विस दे रही है रिलायंस जियो ?
बातचीत से मामला सुलझाने की कोशिश
दूरसंचार क्षेत्र के नियामक ट्राई ने शुक्रवार को दूरसंचार क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों 'रिलायंस जियो, भारती एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया' से मुलाकात कर इंटरकनेक्ट प्वाइंट को लेकर कंपनियों के बीच जारी विवाद पर बातचीत की, लेकिन इस बैठक से दूरसंचार उद्योग के संगठन सीओएआई के अधिकारियों को बाहर रखा।
यह भी पढ़ें- स्पीड टेस्ट में फेल हुआ अंबानी का जियो, एयरटेल बना नंबर-1
थम गया विवाद
सूत्रों को मुताबिक ट्राई के हस्तक्षेप के बाद अन्य टेलीकॉम कंपनियों और जियो के बीच चल रहा विवाद लगभग थम गया है, फिर भी टेलीकॉम कंपनियों ने इस बात पर चिंता जाहिर की है कि वह जियो की तरफ से आने वाली फ्री कॉल को कितना संभाल पाएंगी। बताया जा रहा है कि इस मुद्दे पर शुल्क देने की बात जियो की तरफ से कही गई है।
यह भी पढ़ें- एयरटेल VS जियो : तेरा 4जी मेरे 4जी से तेज कैसे ?
ये न्याय की लड़ाई: नहाटा
रिलायंस जियो इन्फोकॉम के निदेशक मंडल के सदस्य महेंद्र नहाटा ने घंटे भर चली बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, 'यह न्याय की लड़ाई है, यह ग्राहकों की लड़ाई है। यह न सिर्फ रिलायंस जियो या एयरटेल या वोडाफोन के ग्राहकों के लिए बल्कि सभी भारतीय ग्राहकों के लिए है।' जियो ने मौजूदा दूरसंचार परिचालकों पर आरोप लगाया है कि वे रिलायंस जियो के मोबाइल नेटवर्क को उनके नेटवर्क से जुड़ने के लिए पर्याप्त संख्या में उपकरण प्रदान नहीं कर रहे हैं।
'बस इंटरकनेक्ट प्वाइंट ही तो मांगा है'
नहाटा ने कहा, 'हमने सही संख्या में संपर्क, सही मात्रा में इंटरकनेक्ट प्वाइंट की मांग की है। हमने ट्राई के सामने अपना विचार रखा, ट्राई की जिम्मेदारी है कि वह इस पर विचार करे। ट्राई ने इस संबंध में कोई समय सीमा निर्धारित नहीं की है।' बता दें कि मोबाइल उपभोक्ताओं के लिए किसी दूरसंचार कंपनी के ग्राहक या नंबर पर फोन करने के लिए इंटरकनेक्ट प्वाइंट आवश्यक है।
बैठक के बाद सामने आया दूसरा विवाद
दूरसंचार क्षेत्र में कार्यरत मौजूदा कंपनियों की ओर से रिलायंस जियो से संघर्षरत उद्योग संगठन सेल्यूलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) ने आरोप लगाया है कि रिलायंस जियो के दबाव में उसे बैठक से बाहर रखा गया।
जियो पर लगा आरोप
उद्योग मंडल के महानिदेशक राजन एस. मैथ्यूज ने कहा, 'सीओएआई को रिलायंस जियो के कहने पर ट्राई की बैठक से बाहर रखा गया और ट्राई ने अप्रत्याशित तौर पर उनकी मांग को चुप-चाप मान लिया।' नहाटा ने इस आरोप को यह कहते हुए खारिज किया कि उन्होंने ऐसा कोई आग्रह नहीं किया। उन्होंने कहा कि जिस किसी को भी आमंत्रित किया गया वे बैठक में भाग लें।
JIO की 31 दिसंबर तक मुफ्त सेवा
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकार (ट्राई) ने इंटरकनेक्ट प्वाइंट क्षेत्रों के संबंध में रिलायंस जियो और एयरटेल, वोडाफोन तथा आइडिया जैसे मौजूदा दूरसंचार परिचालकों के साथ चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए बैठक बुलाई थी। रिलायंस जियो ने कहा है कि उसकी सेवा 31 दिसंबर तक मुफ्त हैं, जिसके बाद उपभोक्ताओं से मुफ्त वॉयस काल समेत टैरिफ प्लान के आधार पर शुल्क लिया जाएगा।
More From GoodReturns

US-Iran War: आज शाम 7:30 से अमेरिका का बड़ा एक्शन! ईरान के समुद्री रास्तों पर लगेगा ब्रेक!

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Ambedkar Jayanti: 14 अप्रैल को देशभर में छुट्टी, जानें बैंक, स्कूल, शेयर बाजार और ऑफिस क्या-क्या रहेगा बंद?

Gold Rate Today: सोने में गिरावट या फिर लौटी तेजी! 10 अप्रैल को 24k, 22k प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट क्या है?

Gold Price Today: अंबेडकर जयंती के दिन सोने के दाम में जोरदार उछाल! जानिए 14 अप्रैल को क्या है ताजा गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 13 अप्रैल को फिर से सोने की कीमतों में आई गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

LIC Bonus Issue: बोनस शेयर को लेकर आज बोर्ड मीटिंग में हो सकता है बड़ा ऐलान, जानें किसे मिलेंगे फ्री शेयर

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Gold Price Today: लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी! जानिए 11 अप्रैल को क्या है गोल्ड रेट

सोने के भाव में आज बड़ा उलटफेर, खरीदारी से पहले जानें ये जरूरी अपडेट

Silver Price Today: 12 अप्रैल को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें रविवार को प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications