अगले कुछ दिनों में सोने के दाम तेजी से बढ़ सकते हैं। आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए लोग बड़ी संख्या में खरीददारी करेंगे लेकिन सोने के बढ़े हुए दाम उन्हें शायद ऐसा करने से रोक दें। हाल ही में सोने के दाम 32 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गए थे, इससे पहले सोने का रेट 30 हजार या उससे नीचे ही था। वहीं एक बार फिर सोने में तेजी के संकेत दिख रहे हैं।
फेडरल रिजर्व के फैसले से पड़ेगा असर
अगले कुछ दिनों में अमेरिका का फेडरल रिजर्व की मीटिंग है जिसमें तय होगा कि ब्याज दरों को घटाया जाए या बढ़ाया जाए या फिर स्थिर रखा जाए। इन ब्याज दरों के उपर-नीचे होने पर दुनिया भर की अर्थ व्यवस्था पर असर पड़ेगा। लेकिन अमेरिकी फेडरल रिजर्व अभी इन बातों पर कोई साफ संकेत नहीं दे रहा है। इससे उलट जापान के फेडरल बैंक ने ब्याज दरों में कोई परिवर्तन नहीं किया है जिससे भारत समेत एशियाई बाजार में अच्छा माहौल दिखा।
त्यौहारी सीजन में महंगा होगा गोल्ड
इन अटकलों के बीच सोना 2016 में करीब 25 फीसदी महंगा हो चुका है। अब इंटरनेशलन मार्केट के साथ साथ घरेलू बाजार में दीपावली तक गोल्ड में तेजी के संकेत मिले हैं। जानकारों के मुताबिक दिसंबर तक सोने का दाम 32 हजार रुपए के स्तर तक जा सकता है।
सोने में निवेश का बेहतर समय
दीपावली के त्यौहार पर सोने का दाम 31,500 से लेकर 32,000 तक हो सकता है। वहीं ग्लोबल गोल्ड ईटीएफ में जोरदार निवेश देखने को मिल रहा है। जानकारों का कहना है कि गोल्ड इस वक्त अच्छी स्थिति में है ऐसे में लोगों को गोल्ड में शॉर्ट टर्म निवेश करना चाहिए। 2016 में सोना निवेश पर 25 फीसदी तक रिटर्न दे चुका है जो किसी भी इन्वेस्टमेंट स्कीम से बेहतर है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications