पिछले कुछ दिनों से देश में खाद्य पदार्थों और दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दाम तेजी से बढ़ गए थे। लेकिन अब केंद्र सरकार ने संकेत दिए हैं कि खाद्य पदार्थों के दाम जल्द ही घट सकते हैं। आगामी त्योहारी सीजन (दीपावली, दशहरा) को देखते हुए केंद्र सरकार ने वस्तुओं के दाम कर करने के संकेत दिए हैं जो इस बढ़ती मंहगाई में आम जनता के लिए राहत की खबर है।
केंद्र सरकार का फैसला
केंद्र सरकार ने फैसला लिया है कि वह गेहूं और आलू पर आयात शुल्क घटाकर 10 फीसदी तक ले आएगी इसके साथ ही रिफाइंड ऑयल, कच्चे और पाम रिफाइंड ऑयल पर भी आयात शुल्क घटाकर क्रमश: 7.5 फीसदी और 15 फीसदी कर दिया जाएगा।
घटेगा आयात शुल्क
गेहूं पर पहले 25 फीसदी आयात शुल्क लगता था जिसे अब घटाकर 10 फीसदी कर दिया जाएगा, वहीं आलू पर यही आयात शुल्क 30 फीसदी लगता था जो अब घटकर 10 फीसदी पर आ जाएगा। कच्चे तेल पर आयात शुल्क 12.5 फीसदी से घटाकर 7.5 फीसदी कर दिया गया है जबकि पाम ऑयल पर आयात शुल्क को 20 फीसदी से घटाकर 15 फीसदी करते हुए 5 फीसदी की कटौती की गई है।
कुछ दिनों के लिए घटेगा आयात शुल्क
एक अधिसूचना में केंद्रीय उत्पाद शुल्क एवं सीमा शुल्क बोर्ड ने कहा कि, अक्टूबर 2016 तक आलू पर आयात शुल्क को 30 फीसदी से कम करके 10 फीसदी किया गया है, गेहूं पर आयात शुल्क को 25 फीसदी से कम करके फरवरी 2017 तक 10 फीसदी किया गया है।
शुल्क कटौती का विरोध
इससे पहले खाद्य मंत्रालय ने गेहूं में आयात शुल्क में कटौती करने का प्रस्ताव दिया था, वहीं सरकार ने उत्पादन में कमी और बढ़ती खुदरा कीमतों को लेकर आलू पर आयात शुल्क कम करने का निश्चय किया। खाद्य तेल के उद्योग संगठन साल्वेंट एक्सट्रेक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने रिफाइंड तेल पर शुल्क कटौती का विरोध किया है। आपको बता दें कि सरकार ने ये शुल्क कटौती सिर्फ फरवरी 2017 तक के लिए ही लागू की है उसके बाद यह पुन: अपनी स्थित में आ जाएंगे। आलू पर यह कटौती अक्टूबर 2016 तक है जबकि गेहूं पर फरवरी 2017 तक है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications