इलाहाबाद हाइकोर्ट ने वाहन चालकों को बड़ी राहत देते हुए बुधवार को दिल्ली और उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाली दिल्ली-नोएडा-डाइरेक्ट (DND) फ्लाईवे पर टोल टैक्स की वसूली बंद करने का आदेश दिया है।
इलाहाबाद हाइकोर्ट ने वाहन चालकों को बड़ी राहत देते हुए बुधवार को दिल्ली और उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाली दिल्ली-नोएडा-डाइरेक्ट (DND) फ्लाईवे पर टोल टैक्स की वसूली बंद करने का आदेश दिया। न्यायाधीश अरुण टंडन और न्यायाधीश सुमिता अग्रवाल की खंडपीठ ने कहा कि DND फ्लाईवे पर अब से वाहनों को टोल टैक्स अदा करने की जरूरत नहीं है।
अवैध टैक्स वसूल रहे हैं- HC
अदालत ने कहा कि मार्ग पर वाहनों से वसूला जा रहा टोल टैक्स अवैध है और राज्य सरकार को यह सुनिश्चित करने का आदेश दिया कि आगे से टोल न वसूला जाए। फेडरेशन ऑफ नोएडा रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन की ओर दायर याचिका में नोएडा प्राधिकरण और टोल वसूलने वाली कंपनी के बीच हुए करार को रद्द करने की मांग की गई थी।
सुप्रीम कोर्ट जाने के मूड में टोल कंपनी
अदालत में यह मामला पिछले 4 वर्षो से चल रहा था। अदालत ने 8 अगस्त को आखिरी सुनवाई की और फैसला सुरक्षित रख लिया था। हालांकि टोल वसूलने वाली कंपनी गुरुवार को हाइकोर्ट के फैसले को सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती दे सकती है।
407 करोड़ लागत, 2000 करोड़ की वसूली !
बुधवार को हाइकोर्ट का फैसला आने के बाद शाम से DND अधिकारियों ने टोल वसूलना बंद कर दिया है। DND फ्लाईवे पर 2001 में आवागमन शुरू हुआ। नौ किलोमीटर लंबे इस DND फ्लाईवे को 407 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित किया गया था और ऐसा माना जा रहा है कि 2,000 करोड़ रुपए की वसूली टोल के जरिए हो चुकी है।
आते-जाते दोनों बार देना होता था टोल
बुधवार को टोल वसूली बंद होने से पहले दो पहिया वाहनों से हर बार 12 रुपए और चार पहिया वाहनों से हर बार 28 रुपए टोल लिया जाता था। आपको बता दें कि DND फ्लाइवे संचालित करने वाली कंपनी Noida Toll Bridge Company Limited यानी NTBCL पर लगातार ये आरोप लगते रहे हैं कि कंपनी ने बहुत पहले ही अपने हिस्से का मुनाफा कमा लिया है और अब जो टोल टैक्स वसूला जा रहा है वो अनैतिक है।
क्या कहा इलाहाबाद HC ने
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भी अपने फैसले में कही है, हाइकोर्ट ने DND को टोल फ्री करने का आदेश देते हुए NTBCL से कहा कि आप पहले ही ज्यादा पैसे वसूल चुके हैं। और अब आपको और टैक्स वसूलने का अधिकार नहीं है।
कब शुरु हुआ DND फ्लाइवे
वर्ष 2001 में दिल्ली-नोएडा DND टोलब्रिज फ्लाइवे शुरु हुआ था। DND फ्लाइवे की निर्माण लागत 408 करोड़ 20 लाख रुपए आई थी। सरकारी एग्रीमेंट के मुताबिक DND फ्लाइवे बनाने वाली कंपनी NTBCL को 30 वर्षों तक टोल वसूलने का लाइसेंस मिला था। NTBCL अब भी ये दावा कर रही है कि उसनें DND टोल ब्रिज फ्लाइवे से कोई मुनाफा नहीं कमाया है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications