पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार धनतेरस के दिन हुए कारोबार में 200 करोड़ रुपए की वृद्धि दर्ज की गई।
धनतेरस पर उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में जमकर खरीदारी हुई, दिनभर में करीब 1200 करोड़ रुपए का कारोबार हुआ। इसमें करीब 700 करोड़ रुपए का कारोबार मोटर बाइक का रहा। गौरतलब है कि पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार धनतेरस के दिन हुए कारोबार में 200 करोड़ रुपए की वृद्धि दर्ज की गई।
सोने-चांदी का हुआ व्यापार
बताया गया कि सोने-चांदी का व्यापार सवा सौ करोड़ रुपए पार कर गया है। यहां सुबह से ही शहर के बाजार पूरी तरह से सज गए। एक आंकड़े के मुताबिक करीब 15 लाख परिवारों ने खरीदारी की। शहर के व्यापारियों के मुताबिक, सराफा, ऑटोमोबाइल, कपड़ा सहित हर सेक्टर में खरीदारों की अच्छी भीड़ उमड़ी।
बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक आइटम की बिक्री
बर्तन बाजार में इलेक्ट्रॉनिक आइटम की मांग ज्यादा रही, जिसमें ओवन और मॉड्युलर चिमनी सबसे ज्यादा खरीदे गए। बर्तन व्यापारी मुकेश ने बताया कि पिछले कुछ वर्षो से तांबे, लोहे और पीतल के बर्तनों की मांग में और कमी आई। बर्तन का कारोबार करीब आठ करोड़ रुपए का व्यापार हुआ है।
तीन हजार से ज्यादा गाड़ियों की बिक्री
जानकारों का कहना है कि अब तक की बुकिंग के हिसाब से शहर में दो और चार पहिया को मिलाकर तीन हजार से ज्यादा नई गाड़ियां बिक चुकी हैं। इससे करीब सौ करोड़ रुपए का व्यापार हुआ है। अगले साल चुनाव होने के कारण इस बार एसयूवी गाड़ियों की डिमांड बढ़ी है। एसयूवी का व्यापार करीब 15 करोड़ रुपए का है।
कपड़ा बाजार में भी दिखी तेजी
कपड़ा बाजार में भी तेजी देखने को मिली। लखनऊ कपड़ा व्यापार मंडल के अध्यक्ष अशोक मोतियानी ने बताया कि कंपनी वाले अपने कर्मचारियों के लिए ऑर्डर दे चुके हैं। उन्होंने बताया कि रेडीमेड के साथ थान वाले कपड़े की भी काफी मांग है।
खूब बिके 4जी मोबाइल
मोबाइल कंपनियों के 4जी सिम पर ऑफर के कारण पिछले साल की तुलना में मोबाइल का बाजार करीब बीस फीसदी ज्यादा है। कारोबारी काफी खुश हैं। अमीनाबाद, हजरतगंज नरही, डालीगंज, चौक, निशातगंज, अर्जुनगंज सहित तमाम बर्तन बाजार खरीदारों से भरे रहे।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications