ICICI बैंक की सीईओ चंदा कोचर ने कहा कि, नोटबंदी बहुत साहसिक कदम है, सरकार के इस कदम से देश में महंगाई में कमी आ सकती है।
ICICI बैंक की प्रबंध निदेशक तथा CEO चंदा कोचर ने गुरुवार को कहा कि बैंक ATM को नए नोटों के अनुरूप तैयार कर रहे हैं और उन बैंक प्रतिनिधियों को नए नोट उपलब्ध कराने के लिये कदम उठा रहे हैं जो मुख्य रूप से बैंक सेवा से वंचित क्षेत्रों में काम करते हैं।

कोचर ने कहा, ''ATM धीरे-धीरे काम कर रहे हैं। रिजर्व बैंक की निगरानी में बैंक ATM को नए नोटों के अनुरूप तैयार कर रहे हैं, इतना ही नहीं बैंक अन्य कदम उठा रहे हैं जिसमें बैंक प्रतिनिधियों तथा हवाईअड्डों पर मुद्रा की अदला-बदली करने वालों तक नोट पहुंचाना शामिल हैं।''
सरकार ने रबी की बुवाई और शादियों के मौसम के बीच में 1000 और 500 रुपए के पुराने नोटों को बंद किए जाने से हो रही दिक्कतों को देखते हुए नकदी निकासी सीमा को बढ़ा दिया है। हालांकि, दूसरी तरफ पुराने नोटों को बैंक काउंटर से बदलने की सीमा को घटा दिया गया है। वहीं उन्होंने कहा है कि नोटबंदी बहुत साहसिक कदम है, सरकार के इस कदम से देश में महंगाई में कमी आ सकती है।
सरकार ने किसानों और छोटे व्यापारियों के लिए हफ्ते में 50,000 रुपए तक की बैंक खातों से नकदी निकासी और शादियों वाले घरों के लिए एक खाते से ढाई लाख रुपए तक की नकदी निकासी की अनुमति दी है। हालांकि बैंक काउंटर से पुराने नोट बदलने की सीमा को 4,500 रुपए से घटाकर 2,000 रुपए किया गया है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications