एयरटेल ने अपने ग्राहकों को बेहद सस्ती दरों पर डेटापैक और देश भर में फ्री कॉलिंग की सुविधा देने का ऑफर दिया है।
रिलायंस जियो के फ्री ऑफर ने इन दिनों तहलका मचा रखा है। जियो के ऑफर से बाकी कंपनियों की हालत खराब है और उनके ग्राहक जियो की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। अब इस फ्री ऑफर का तोड़ निकाला है देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने। एयरटेल ने अपने ग्राहकों को बेहद सस्ती दरों पर डेटापैक और देश भर में फ्री कॉलिंग की सुविधा देने का ऑफर दिया है।
चौंक गई बाकी कंपनियां
एयरटेल के इस ऑफर से जियो समेत बाकी कंपनियां चौंक गई हैं। क्योकिं एयरटेल ने ही पहले यह सवाल खड़ा किया था कि आखिर कोई कंपनी ग्राहकों को कब तक फ्री वायस कॉल की सुविधा दे सकती है, वहीं अब खुद एयरटेल भी इस दंगल में कूद चुकी है।
क्या है ऑफर
एयर टेल ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए देशभर में फ्री वॉयस कॉलिंग और डेटा प्लान ऑफर किया है। कंपनी ने 145 और 345 रुपये का दो प्लान लॉन्च किया है। 145 रुपये के पैक में एयरटेल टू एयरटेल लोकल और एसटीडी फ्री कॉल के साथ ही 300MB फ्री 4G डेटा पेश किया है जबकि 345 रुपये के प्रीपेड पैक के तहत किसी भी नेटवर्क पर लोकल एसटीडी कॉल फ्री मिलेगी।
कितना मिलेगा डेटा पैक
इसी पैक में 1GB 4G डेटा भी मिलेगा, इसके अलावा इस पैक में 50MB एक्स्ट्रा डेटा भी दिया गया है जिसे वेब सर्फिंग और सोशल मीडिया के लिए यूज किया जा सकेगा। एयरटेल ने यह कदम रिलायंस जियो द्वारा वेलकम ऑफर को तीन महीने तक बढ़ाने के ऑफर को देखते हुए लॉन्च किया है।
जियो ने बढ़ाया अपना वेलकम ऑफर
जियो ने अपने वेलकम ऑफर को तीन महीने तक आगे बढ़ाते हुए यानी 31 मार्च तक करते हुए उसे जियो हैप्पी न्यू ईयर ऑफर में तब्दील कर दिया है। जियो ने अपने ग्राहकों को 31 मार्च तक फ्री कॉलिंग, फ्री डेटा, टेक्स्ट मैसेज और कई अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं।
कितनी है वैलिडिटी
एयरटेल के 145 और 345 रुपये वाले प्रीपेड पैक्स की वैलिडिटी 28 दिनों की है। हालांकि अलग-अलग सर्किल में इन पैक्स की कीमतें घट या बढ़ सकती हैं। एयरटेल के भारत और दक्षिण एशिया में मार्केट ऑपरेशंस के डायरेक्टर अजय पुरी ने कहा, कंपनी की तरफ से ग्राहकों के लिए यह एक अलग तरह का तोहफा है ताकि लोगों को हमारे विशाल नेटवर्क का फायदा मिल सके।
क्या है जियो का प्लान
आपको बता दें कि रिलायंस जियो का शुरुआती प्लान 149 रुपए का है जिसमें 300MB 4जी डेटा फ्री है। इस पैक में 50MB डेटा एक्सट्रा मिलेगा जिससे सोशल मीडिया और इंटरनेट सर्फिंग के लिए यूज कर सकते हैं। इसी क्रम में वोडाफोन ने भी अपने 4जी डेटा पैक को 50 फीसदी कम कर दिया है। यानी 1GB वाले पैक में अब 2GB डेटा मिलेगा।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kisan Kalyan Yojana: किसान कल्याण योजना की 14वीं-15वीं किस्त एक साथ! लिस्ट में नाम है या नहीं? ऐसे करें चेक

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें



Click it and Unblock the Notifications