मध्यप्रदेश के श्योपुर में एक किसान को बैंक ने 2000 रुपए के मिसप्रिंट नोट दे दिए, जिसे बाद में अन्य लोगों ने नकली बता दिया।
मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में एक किसान को बैंक से दो हजार रुपए के तीन ऐसे नोट मिले, जिनसे महात्मा गांधी की तस्वीर गायब थी। बाद में बैंक ने इन नोटों को 'प्रिंटिंग में गड़बड़ी' मानते हुए वापस ले लिया। श्योपुर जिले के बड़ौदा कस्बे की स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की शाखा से मंगलवार को बिच्छूगांवडी गांव के किसान लक्ष्मण मीणा व कई अन्य किसानों ने रकम की निकासी की।

लक्ष्मण ने कुल 6 हजार रुपए की निकासी की, उसे दो-दो हजार के 3 नोट दिए गए, वह नोट लेकर घर चला गया।न्यूज एजेंसी आईएएनएस के हवाले से ये खबर प्रकाशित की गई है। गांव के लोगों के मुताबिक, बुधवार को लक्ष्मण जब खरीदारी के लिए बाजार पहुंचा तो उसे बताया गया कि उसके नोट में महात्मा गांधी की तस्वीर नहीं है, यह नकली हो सकता है। इससे वह घबरा गया और बैंक पहुंचा।
बैंक अधिकारी आकाश श्रीवास्तव ने गुरुवार को बताया, "लक्ष्मण से बिना गांधी की तस्वीर वाले नोट वापस ले लिए गए और बदलकर दूसरे नोट दे दिए गए। ये नोट नकली नहीं हैं, बल्कि इनमें प्रिंटिंग की गलती है।"
सूत्रों के अनुसार, SBI की बड़ौदा शाखा में रकम श्योपुर स्थित बैंक के चेस्ट से बैंक तक आई थी, दो हजार के नोटों की गड्डी में सिर्फ तीन ही नोट ऐसे नहीं थे, बल्कि कई और भी नोट थे। यही वजह है कि वह गड्डी बैंक के चेस्ट को वापस भेजी जा रही है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि कितने और ग्राहकों को बिना गांधी की तस्वीर वाले दो हजार के नोट दिए गए हैं।
नोटबंदी के बाद आए दो हजार के नोट में प्रिंटिंग की कई तरह की गलतियां सामने आई हैं। किसी में गांधी की दो तस्वीरें और किसी में वॉटर मार्क न होने जैसी शिकायतें भी आ चुकी हैं। अब बिना गांधी की तस्वीर वाले नोट सामने आए हैं।
More From GoodReturns

Kisan Kalyan Yojana: किसान कल्याण योजना की 14वीं-15वीं किस्त एक साथ! लिस्ट में नाम है या नहीं? ऐसे करें चेक

Ambedkar Jayanti 2026: अंबेडकर जयंती पर अपनों को भेजें ये दिल छू लेने वाले शुभकामनाएं और मैसेज

Gold Price Today: 12 अप्रैल को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

US-Iran War: आज शाम 7:30 से अमेरिका का बड़ा एक्शन! ईरान के समुद्री रास्तों पर लगेगा ब्रेक!

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Ambedkar Jayanti: 14 अप्रैल को देशभर में छुट्टी, जानें बैंक, स्कूल, शेयर बाजार और ऑफिस क्या-क्या रहेगा बंद?

Gold Rate Today: सोने में गिरावट या फिर लौटी तेजी! 10 अप्रैल को 24k, 22k प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट क्या है?

Gold Price Today: अंबेडकर जयंती के दिन सोने के दाम में जोरदार उछाल! जानिए 14 अप्रैल को क्या है ताजा गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 13 अप्रैल को फिर से सोने की कीमतों में आई गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

LIC Bonus Issue: बोनस शेयर को लेकर आज बोर्ड मीटिंग में हो सकता है बड़ा ऐलान, जानें किसे मिलेंगे फ्री शेयर

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?



Click it and Unblock the Notifications