मोबीक्विक का ऑफर है कि उसके एप से भुगतान करने पर लोगों को कैशबैक मिलेगा। ये ऑफर सिर्फ कुछ ही शहरों में है। इसमें दिल्ली-एनसीआर, मुंबई और बैंगलोर शामिल हैं।
फ्री पेट्रोल, इस वाक्य पर यकीन करना नामुमकिन है लेकिन ये सच है। अगर आपके पास मोबीक्विक पेमेंट एप है तो आप फ्री पेट्रोल का फायदा उठा सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ स्टेप फॉलो करने होंगे जो हम आपको आगे बताएंगे।
मोबीक्विक का ऑफर है कि उसके एप से भुगतान करने पर लोगों को कैशबैक मिलेगा। ये ऑफर सिर्फ कुछ ही शहरों में है। इसमें दिल्ली-एनसीआर, मुंबई और बैंगलोर शामिल हैं। फ्री पेट्रोल का लाभ उठाने के लिए आपके पास मोबिक्विक का पेमेंट एप होना चाहिए। अगर आपके पास ये पेमेंट एप नहीं है तो आप इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। अब आपको मोबिक्विक पॉवर्ड पेट्रोल पंप पर जाना होगा जहां आप फ्री पेट्रोल भरवा सकते हैं। ध्यान रहे ये ऑफर सिर्फ कुछ ही पेट्रोल पंप पर हैं इसलिए अपने शहर में फ्री पेट्रोल का ऑफर देखने के लिए ये लिस्ट देखें (क्लिक करें)। आगे पढ़िए ऑफर से जुड़ी अहम शर्त अगर आप बिना ये शर्त पढ़े मोबिक्विक से जुड़े पेट्रोल पंप पर जा रहे हैं तो हो सकता है कि आप किसी छोटे-मोटे विवाद में फंस जाएं। इसलिए इस शर्त को ध्यान से पढ़ें, मोबिक्विक से फ्री पेट्रोल का लाभ सिर्फ 100 रुपए तक ही है। ऐसा नहीं है कि आप 100 रुपए का पेट्रोल भरवाएं और बिना पैसे दिए ही चले आएं। नहीं, इसके लिए आपको पैसे देने होंगे और ये भुगतान मोबिक्विक के जरिए ही होना चाहिए। जब आप 100 रुपए का पेट्रोल भरवाने के बाद मोबिक्विक के जरिए 100 रुपए का भुगतान करेंगे तो आपको बदले में 100 रुपए कैशबैक मिल जाएगा। मतलब आपका पैसे वापस आपकी जेब में आ जाएगा। मोबिक्विक एप से भुगतान करना एकदम आसाना है। बस आपको अपने एप में जाकर स्कैन विकल्प पर क्लिक करना होगा इसके बाद बार कोड स्कैन करके आपको भुगतान करना होगा। भुगतान होते ही एक पेमेंट सक्सेसफुल का मैसेज आपको मिल जाएगा। ये ऑफर 20 और 23 जनवरी 2017 के ही दिन लागू है। साथ ही सिर्फ शाम 6 बजे रात 9 बजे तक ही इस छूट का आप लाभ उठा सकते हैं। अगर 100 रुपए का पेट्रोल भरवाते हैं तो 100 रुपए का भुगतान मोबिक्विक के जरिए करने के बाद आपको 100 रुपए का कैशबैक मिलेगा। यदि कोई व्यक्ति 500 रुपए का पेट्रोल भरवाता है तो उसे सिर्फ 100 रुपए ही कैशबैक मिलेंगे, क्योंकि ये ऑफर अधितकम 100 रुपए तक ही है। इसलिए आपसे अनुरोध है कि आप इस स्कीम का लाभ उठाने से पहले ऑफर के नियम और शर्तें ध्यान से पढ़ लें।
क्या है ऑफर
कैसे पाएं फ्री पेट्रोल
शर्त के बारे में जान लें
कैसे करेंगे भुगतान
क्या है नियम और शर्त
कितना मिलेगा कैशबैक
अधिकतम कितना मिलेगा कैशबैक
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications