केंद्र सरकार देशभर में कौशल विकास केंद्र स्थापित करेगी। ताकि वर्ष 2020 तक एक करोड़ युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा हो सकें।
श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री बंडारू दत्तात्रेय ने शनिवार को कहा कि सरकार ने 2020 तक एक करोड़ युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का लक्ष्य तय किया है। इसके लिए प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत कौशल विकास किया जाएगा।

यहां दो दिवसीय 'रोजगार मेला' का उद्घाटन करते हुए दत्तात्रेय ने कहा कि केंद्र सरकार देशभर में कौशल विकास केंद्र स्थापित करेगी। वर्ष 2020 तक एक करोड़ युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने के लिए इन केंद्रों की स्थापना पर सरकार 12,000 करोड़ रुपए निवेश करेगी।
उन्होंने कहा कि नौकरी की चाह रखने वालों के लिए उनका मंत्रालय आदर्श करियर केंद्रों की स्थापना कर रहा है। देशभर में अभी 950 रोजगार केंद्र हैं जिनमें से 100 केंद्रों को 350 करोड़ रुपये की लागत से आदर्श केंद्र बनाया जाएगा।
दत्तात्रेय ने कहा कि केंद्र सरकार ने देशभर में 100 ड्राइवर प्रशिक्षण केंद्र खोलने का निर्णय किया है और इनमें से एक हैदराबाद में स्थापित किया जाएगा। सरकार ने तेलंगाना में कौशल विकास केंद्र की स्थापना के लिए पहले ही 170 करोड़ रपये आवंटित कर दिए हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!



Click it and Unblock the Notifications