वित्त मंत्री अरुण जेटली ने पूरा भरोसा जताते हुए कहा कि इस तरह के पेमेंट का वॉल्यूम बढ़ने के साथ ही डेबिट कार्ड पेमेंट पर लगने वाले चार्जेस भी कम होंगे।
डिजिटल लेन-देन या कैशलेस लेन-देन को बढ़ावा देने के लिए सरकार आम आदमी के हित में कुछ अच्छे कदम उठा सकती है। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने पूरा भरोसा जताते हुए कहा कि इस तरह के पेमेंट का वॉल्यूम बढ़ने के साथ ही डेबिट कार्ड पेमेंट पर लगने वाले चार्जेस भी कम होंगे। अर्थात सरकार डिजिटल लेन-देन पर लगने वाले चार्जेस को कम कर सकती है।

अरुण जेटली ने कहा कि, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) 2 लाख रुपए से अधिक के डेबिट कार्ड ट्रांजैक्शन पर मार्जिनल डिस्काउंट चार्जेस (MDR) तय करने पर काम कर रहा है। वित्त मंत्री ने राज्य सभा में बताया कि इस पर आरबीआई फैसला लेगी, इस पर काम प्रगति पर है। मैं पूरी तरह आश्वस्त हूं कि डिजिटल ट्रांजैक्शन का वॉल्यूम बढ़ेगा, उसके साथ ही चार्जेस भी कम होंगे।
जेटली ने कहा कि पेमेंट्स एंड सेटलमेंट एक्ट के तहत आरबीआई ने 1000 रुपए के कैश ट्रांजैक्शन पर एमडीआर 0.25 फीसदी तय किया है, जबकि 2000 रुपए तक के ट्रांजैक्शन पर यह 0.50 प्रतिशत तय किया गया है। उन्होंने कहा कि 2000 रुपए से अधिक के ट्रांजैक्शन पर चार्ज तय करने का कार्य चल रहा है और यह जल्द ही पूरा होगा।
जेटली ने यह भी कहा कि पेट्रोल पंप पर डेबिट कार्ड ट्रांजैक्शन पर लगने वाला शुल्क ऑयल कंपनियों द्वारा वहन किया जाएगा, जबकि ट्रेन टिकट के लिए डेबिट कार्ड ट्रांजैक्शन पर लगने वाले शुल्क को सरकार वहन करेगी। उन्होंने कहा कि नई टेक्नोलॉजी ही डिजिटल ट्रांजैक्शन को सस्ता बना सकती है और यह उम्मीद है कि ज्यादा लोग इस दिशा में आगे बढ़ेंगे। सरकार ने अपने अधिकारियों व कर्मचारियों को भी डिजिटल मनी का उपयोग करने के लिए कहा है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications