केन्द्र सरकार ने देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के साथ 5 सहायक बैंकों के विलय का ऐलान कर दिया है। इस फैसले के साथ ही SBI दुनिया के 50 बड़े बैंकों की सूची में पहुंच जाएगा।
केन्द्र सरकार ने देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के साथ 5 सहायक बैंकों के मर्जर (विलय) का ऐलान कर दिया है। इस फैसले के साथ ही स्टेट बैंक ऑफ इंडिया दुनिया के 50 बड़े बैंकों की सूची में पहुंच जाएगा। वहीं देश में कुल बैंकिंग कारोबार का लगभग 25 फीसदी हिस्से पर एसबीआई की पकड़ बन जाएगी।
इन 5 बैंकों का हुआ विलय
- स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर
- स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद,
- स्टेट बैंक ऑफ मैसूर,
- स्टेट बैंक ऑफ पटियाला और
- स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर
बढ़ जाएगा SBI का एसेट
SBI के मुताबिक इस मर्जर के साथ उसकी कुल संपत्ति (ऐसेट) में 36 फीसदी का इजाफा होगा। अनुमान के मुताबिक मर्जर के बाद एसबीआई की कुल संपत्ति 30 ट्रिलियन रुपया अथवा 447 बिलियन अमेरिकी डॉलर की हो जाएगी।
बढ़ जाएगी SBI के ग्राहकों की संख्या
विलय के साथ ही एसबीआई के ग्राहकों की संख्या 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। वहीं विलय किए गए पांचों बैंक के सभी ब्रांच और एटीएम एसबीआई की ब्रांच और एटीएम की संख्या को बढ़ा देंगे।
दुनिया के बड़े बैंक
इस मर्जर से एसबीआई को उम्मीद है कि वह दुनिया के 50 बड़े बैंकों की सूची में 44वें स्थान पर पहुंच जाएगा. फिलहाल दुनिया के बड़े बैंकों का आंकड़ा देखें तो टॉप के चार बैंक चीन के हैं। ये बैंक हैं इंडस्ट्रियल और कॉमर्शियल बैंक ऑफ चाइना, चाइना कंस्ट्रक्शन बैंक, एग्रीकल्चरल बैंक ऑफ चाइना और बैंक ऑफ चाइना लिमिटेड।
ICICI और SBI में बढ़ जाएगा गैप
इस विलय के बाद SBI और ICICI बैंक के बीच गैप बढ़ जाएगा। ऐसेट बेस के लिहाज से SBI का ऐसेट बेस ICICI से करीब 4 से 5 गुना ज्यादा हो जाएगा। ICICI बैंक भारत का सबसे बड़ा निजी क्षेत्र का बैंक है।
शेयर होल्डिंग पैटर्न
शेयर होल्डिंग पैटर्न के तहत SBI स्टेट बैंक ऑफ त्रांवाणकोर को 10 शेयर के बदले अपने 22 शेयर देगा वहीं स्टेट बैंक ऑफ मैसूर को भी 10 शेयर के बदले 22 देगा। जबकि स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर और स्टेट बैंक ऑफ जयपुर को 10 शेयर बदले SBI के 28 शेयर मिलेंगे।
More From GoodReturns

US-Iran War: आज शाम 7:30 से अमेरिका का बड़ा एक्शन! ईरान के समुद्री रास्तों पर लगेगा ब्रेक!

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Ambedkar Jayanti: 14 अप्रैल को देशभर में छुट्टी, जानें बैंक, स्कूल, शेयर बाजार और ऑफिस क्या-क्या रहेगा बंद?

Gold Rate Today: सोने में गिरावट या फिर लौटी तेजी! 10 अप्रैल को 24k, 22k प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट क्या है?

Gold Price Today: अंबेडकर जयंती के दिन सोने के दाम में जोरदार उछाल! जानिए 14 अप्रैल को क्या है ताजा गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 13 अप्रैल को फिर से सोने की कीमतों में आई गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

LIC Bonus Issue: बोनस शेयर को लेकर आज बोर्ड मीटिंग में हो सकता है बड़ा ऐलान, जानें किसे मिलेंगे फ्री शेयर

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Gold Price Today: लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी! जानिए 11 अप्रैल को क्या है गोल्ड रेट

सोने के भाव में आज बड़ा उलटफेर, खरीदारी से पहले जानें ये जरूरी अपडेट

Silver Price Today: 12 अप्रैल को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें रविवार को प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications