इस लिस्ट में भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई को पहला स्थान दिया गया है जबकि दिल्ली दूसरे स्थान पर है वहीं बैंगलोर इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर है।
अगर आप दिल्ली, मुंबई या फिर बैंगलोर में बैठकर ये खबर पढ़ रहे हों तो थोड़ा खुश हो जाइए। ऐसा इसलिए क्योंकि ये तीन शहर भारत के टॉप-3 अमीर शहरों की लिस्ट में शामिल हैं। इस लिस्ट में भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई को पहला स्थान दिया गया है जबकि दिल्ली दूसरे स्थान पर है वहीं बैंगलोर इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर है।
देश में 95 अरबपति
रिपोर्ट के मुताबिक देश में कुल करोड़पतियों की संख्या 2,64,000 और अरबपतियों की संख्या 95 है। जाहिर है नोटबंदी के बाद संपत्ति में कमी आनी चाहिए थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। छ महीने पहले आई एक रिपोर्ट में
मुंबई में 28 अरबपति
एक रिपोर्ट के मुताबकि अकेले मुंबई में 46 हजार लोगों के पास 820 अरब डॉलर की संपत्ति है। मुंबई में 46 हजार लोग करोड़पति हैं और 28 लोग अरबपति हैं। व्यापार और निवेश के मामले में मुंबई देश में सबसे आगे है। वहीं नए स्टार्टअप्स के लिए भी मुंबई युवाओं के लिए मुफीद जगह है।
दिल्ली भारत का दूसरा अमीर शहर
देश के दूसरे सबसे अमीर शहर की लिस्ट में दिल्ली का नाम है। दिल्ली में 450 अरब डॉलर की संपत्ति है और यहां 22 हजार करोड़पति हैं वहीं देश की राजधानी दिल्ली में 18 अरबपति भी हैं। दिल्ली में छोटे और मध्यम व्यापारियों की तादाता बहुत ज्यादा है।
तीसरे नंबर है बैंगलोर
अमीर शहरों की लिस्ट में तीसरा नाम बैंगलोर का है। बैंगलोर को भारत की सिलिकॉन वैली का भी दर्जा मिला है। देश में सबसे ज्यादा आईटी कंपनी बैंगलोर में ही हैं। इसके अलावा फॉर्च्यून-500 में शामिल तमाम कंपनिया बैंगलोर में स्थित हैं। बैंगलोर 320 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ देश में तीसरे स्थान पर है। बैंगलोर में कुल 7700 करोड़पति और 8 अरबपति हैं।
हैदराबाद का हाल
यदि अन्य शहरों की संपत्ति की बात करें तो हैदराबाद के पास 310 अरब डॉलर की संपत्ति है और यहां 9 हजार करोड़ति और 6 अरबपति रहते हैं।
कोलकाता में हैं 10 अरबपति
कोलकाता के पास 290 अरब डॉलर की संपत्ति है और यहां 9 हजार 6 सौ करोड़पति और 10 अरबपति रहते हैं।
ये हैं पुणे के रईस
पुणे की कुल संपत्ति 180 अरब डॉलर है जिसमें 3 हजार 9 सौ करोड़पति और 5 अरबपति शामिल हैं। दक्षिण भारत का एक अन्य शहर चेन्नई भी इस लिस्ट में है।
चेन्नई में क्या है स्थिति
चेन्नई के पास 150 अरब डॉलर की संपत्ति है और यहां 6 हजार 600 कड़ोपति हैं जबकि 4 अरबपति हैं।
गुरुग्राम
वहीं गुरुग्राम (गुड़गांव) के पास कुल 110 अरब डॉलर की संपत्ति है जिसमें 3 हजार 6 सौ करोड़पति हैं और 2 अरबपति हैं।
किस आधार पर बनी है रिपोर्ट
इस रिपोर्ट में जिन लोगों को शामिल किया गया है उसमें उनकी शुद्ध संपत्ति को परिभाषित किया गया है। इसमें उनकी चल, अचल, नगद, इक्विटी और बिजनेस इंट्रेस्ट शामिल हैं।
ये शहर भी हो रहे हैं अमीर
इस रिपोर्ट के मुताबिक देश में कुल 2 लाख 64 हजार करोड़पति हैं जबकि 95 अरबपति हैं। देश में धीरे-धीरे इन अमीर शहरों की संख्या बढ़ रही है। अब इस लिस्ट में सूरत, अहमदाबाद, गोवा, चंडीगढ़, जयपुर, विशाखापत्तनम और वड़ोदरा जैसे शहर शामिल हैं।
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications