जियो और एयरटेल के बीच डेटा वॉल शुरु हो चुकी है, एक तरफ जियो का प्राइम मेंबरशिप ऑफर है वहीं दूसरी तरफ एयरटेल का बेहद सस्ता डेटा प्लान है।
एयरटेल और जियो के बीच डेटा युद्ध शुरु हो चुका है। इस बीच जियो ने अपना प्राइम मेंबरशिप ऑफर भी लॉन्च कर दिया है। रिलायंस JIO की प्राइम मेंबरशिप के लिए सब्सक्रिप्शन की शुरुआत 1 मार्च से हो चुकी है। रिलायंस का नया JIO प्राइम प्लान ऐसा प्लान है जिसके जरिए आप रिलायंस JIO के मौजूदा हैपी न्यू ईयर ऑफर ले रहे लोग फायदा उठा सकते हैं। जियो प्राइम मेंबरशिप को लेकर लोगों में थोड़ी दुविधा है और तमाम सवाल हैं जिनके बारे में ज्यादा लोगों को जानकारी नहीं है। वहीं आगे पढ़िए कि एयरटेल और जियो में किसका डेटा प्लान ज्यादा बेहतर है।
क्या है प्राइम मेंबरशिप
सबसे पहले लोग ये जानना चाहते हैं कि आखिर जियो प्राइम मेंबरशिप ऑफर क्या है। तो सबसे पले आपतो बता दें कि जियो प्राइम मेंबरशिप जियो का नया ऑफर है जिसमें जियो ग्राहक 99 रुपए का भुगतान करके जियो प्राइम का मेंबर बन सकता है।
क्या प्राइम मेंबर बनने के बाद सारी सुविधाएं फ्री में मिलेंगी
नहीं ऐसा नहीं है, जियो प्राइम मेंबरशिप ऑफर में 99 रुपए देने पर सिर्फ मेंबरशिप मिलेगी। इसके बाद हर महीने हैप्पी न्यू ईयर ऑफर का लाभ उठाने के लिए यूजर को 303 रुपए का री-चार्ज करवाना होगा। इसके बाद ही आपको वर्तमान में चल रही सुविधा का लाभ मिलेगा।
री-चार्ज के बाद क्या फायदा मिलेगा
303 रुपए के री-चार्ज के बाद जियो यूजर्स को प्रतिदिन 1 जीबी डेटा और मुफ्त कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। साथ ही जियो के सभी एप का पहले की तरह इस्तेमाल कर पाएंगे। ये सुविधा केवल प्राइम मेंबरशिप ऑफर से जुड़े लोगों को मिलेगी। यह सुविधा रोमिंग के दौरान भी फ्री रहेगी।
जियो प्राइम मेंबर कैसे बने
अगर आप जियो के वर्तमान ग्राहक हैं तो आपके माय जियो एप में पहले ही मेंबरशिप बनने का नोटिफिकेशन आ गया होगा। अगर कोई नोटिफिकेशन नहीं मिला है तो आप माय जियो एप के जरिए 99 रुपए के भुगतान के जरिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
कब तक करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन
जियो प्राइम मेंबरशिप लेने के लिए 31 मार्च तक आपको रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। इसके बाद रजिस्ट्रेशन बंद हो जाएगा। इसलिए अगर आप हैप्पी न्यू ईयर ऑफर का लाभ उठाना चाहते हैं तो 31 मार्च से पहले जियो प्राइम मेंबरशिप ले लीजिए।
क्या है री-चार्ज की प्रक्रिया
जियो प्राइम मेंबरशिप से जुड़े यूजर्स को सिर्फ एक बार 303 रुपए का री-चार्ज करवाना होगा। इसके बाद उन्हें किसी तरह का कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। अगर आप प्राइम मेंबरशिप लेने के बाद 90 दिन तक किसी तरह का री-चार्ज नहीं करवाते हैं तो 90 दिन के बाद आपका नंबर सस्पेंड हो जाएगा।
बाकी कंपनियों का क्या है हाल
वहीं जियो की इस घोषणा के बाद अन्य टेलीकॉम कंपनियां भी सक्रिय हो गई हैं। देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने अपने नए प्लान में ग्राहकों को बेहद सस्ती दरों पर डेटा उपलब्ध कराने की घोषणा की है।
क्या है एयरटेल का प्लान
बताया जा रहा है कि एयरटेल जल्द ही 149 रुपए का एक बेहद सस्ता प्लान लॉन्च करेगा जिसमें 14 जीबी 4जी डेटा और एयरटेल से एयरटेल सभी कॉल्स फ्री होंगी।
एयरटेल का 149 रुपए का ऑफर
बताया जा रहा है कि एयरटेल जल्द ही 149 रुपए का एक बेहद सस्ता प्लान लॉन्च करेगा जिसमें 14 जीबी 4जी डेटा और एयरटेल से एयरटेल सभी कॉल्स फ्री होंगी।
फ्री कॉल और इतना सारा डेटा
इसके अलावा एक अन्य ऑफर भी है जो कि 349 रुपए का है इसमें भी 14 जीबी 4जी डेटा मिलेगा इसके साथ एयरटेल से किसी भी अन्य सर्विस प्रोवाइडर पर कॉल पूरी तरह से फ्री होगी
डेटा मिलेगा ज्यादा पर यूज होगा लिमिटेड
वहीं एयरटेल ने अपने डेटा प्लान में एक लिमिट तय की है जिसके मुताबिक यूजर एक दिन में 512 एमबी यानि कि 0.5 जीबी डेटा ही इस्तेमाल कर पाएंगे। इसके उलट रिलायंस जियो में प्रतिदिन 1 जीबी डेटा इस्तेमाल किया जा सकता है।
बेहद कम दरों पर ISD कॉलिंग की सुविधा
ISD कॉल रेट 3 रुपए प्रति मिनट एयरटेल का कहना है कि उसने महत्वपूर्ण रोमिंग क्षेत्रों में अंतरराष्ट्रीय कॉल दरों को 90 प्रतिशत तक घटाकर 3 रुपए प्रति मिनट तक कम किया है। साथ ही डेटा दरों को 99 प्रतिशत तक कम करके तीन रुपए प्रति मेगाबाइट तक किया गया है। कंपनी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि एक अप्रैल से रोमिंग शुल्कों का अंत हो जाएगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

8th Pay Comission: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! 8वें वेतन आयोग को लेकर अपडेट! सैलरी बढ़ेगी या नहीं?



Click it and Unblock the Notifications