जियो प्राइम मेंबरशिप ऑफर की तारीखों को आगे बढ़ाने की खबरें हैं। बताया जा रहा है कि जियो के 10 करोड़ ग्राहकों में से बहुत ही कम ग्राहकों ने जियो प्राइम मेंबरशिप ऑफर के लिए सब्सक्राइब किया है।
जियो यूजर्स के लिए दो खुशखबरी है। जियो सिम यूज करने वाले ग्राहकों लिए कंपनी ने एक बड़ी घोषणा की है। जियो यूजर्स के लिए पहली खुशखबरी है कि अब जियो प्राइम मेंबर बनने के लिए सब्सक्रिप्शन की तारीख आगे बढ़ सकती है और दूसरी खुशखबरी ये है कि जियो अपने ग्राहको कों फ्री में 60 से 120 जीबी तक 4जी डेटा दे रहा है।
पहली खुशखबरी
अब जरा पहली खुशखबरी के बारे में आपको बता देता हैं। जियो प्राइम मेंबरशिप ऑफर की तारीखों को आगे बढ़ाने की खबरें हैं। बताया जा रहा है कि जियो के 10 करोड़ ग्राहकों में से बहुत ही कम ग्राहकों ने जियो प्राइम मेंबरशिप ऑफर के लिए सब्सक्राइब किया है। ऐसे में जियो अपने ग्राहकों को जोड़ने के लिए प्राइम मेंबर शिप का ऑफर बढ़ा सकता है।
बढ़ सकती है प्राइम मेंबरशिप सब्सक्रिप्शन की तारीख
टेली एनालिसि की एक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी प्राइम मेंबरशिप की तारीख एक महीने आगे और खिसका सकती है। 31 मार्च तक कंपनी का हैप्पी न्यू ईयर ऑफर जारी रहेगा इसके बाद 1 अप्रैल से ये ऑफर खत्म हो जाएगा। वहीं जियो की प्रतिद्वंदी कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए फ्री 4 जी डेटा या फिर बेहद कम दाम में 20 से 30 जीबी 4जी डेटा प्रोवाइड करा रही हैं।
ग्राहकों को मिलेगा लाभ
तो कुल मिलाकर इस पूरी लड़ाई का फायदा ग्राहकों को ही मिलेगा। वैसे यदि देखा जाए तो मार्केट में इस वक्त जियो से बेहतर ऑफर किसी का भी नहीं। जहां बाकी कंपनियों के प्लान 350 रुपए के आस-पास हैं वहीं जियो का प्लान सिर्फ 303 रुपए का है। बीएसएनएल का प्लान जियो से कम है लेकिन वह प्रतिदिन 2 जीबी 3जी डेटा प्रोवाइड करा रहा है जबकि जियो हर रोज 1 जीबी 4जी डेटा प्रोवाइड कराता है।
दूसरी खुशखबरी
अब आपको दूसरी खुशखबरी के बारे में बता देते हैं। जियो ने बेहद ही शानदार ऑफर अपने ग्राहको दिया है। जियो ने अपने ग्राहकों को 60 से 120 जीबी तक फ्री डेटा देने का वादा किया है। हालांकि इसके लिए जियो ने एक आसान सी शर्त रखी है।
60 जीबी फ्री डेटा
जियो ने कहा है कि अगर उसके वह यूजर्स जिन्होंने प्राइम मेंबर सब्सक्रिप्शन करा लिया है वह मंथली के बजाय सालान जियो का री-चार्ज करवाते हैं तो कंपनी हर महीने यूजर को 5 जीबी फ्री 4जी डेटा प्रोवाइड कराएगी। इसका मतलब पूरे साल के हिसाब से 60 जीबी 4जी डेटा होगा। इसके लिए कुल खर्च 3636 रुपए खर्च करने होंगे। ये ऑफर 303 रुपए के हर महीने के रीचार्ज पर मिलेगा।
120 जीबी फ्री डेटा
वहीं अगर आप 499 रुपए का रीचार्ज पूरे साल के लिए एक साथ करते हैं तो आपको हर दिन 10 जीबी-4जी डेटा मिलेगा। जो कि साल भर का कुल मिलाकर 120 जीबी 4जीबी डेटा होगा। इसके लिए आपतो एक साथ 5988 रुपए का भुगतान करना होगा।
तीन महीने का रीचार्ज (303 वाले रीचार्ज ऑफर के लिए)
अब अगर आप इतने रुपए एक साथ खर्च नहीं करना चाहते तो आपके लिए एक और ऑफर है। आप साल भर के बजाय 3 महीने के लिए 303 रुपए का रीचार्ज करवा सकते हैं। इसमें 15जीबी फ्री डेटा मिलेगा, जबकि 909 रुपए इसके लिए खर्च करना होगा।
6 महीने का रीचार्ज (303 वाले रीचार्ज ऑफर के लिए)
इसी तरह आप 6 महीने का रीचार्ज एक साथ करवा सकते हैं। जिसमें आपको 1818 रुपए का भुगतान करना होगा और आपको 30 जीबी फ्री 4जीबी डेटा मिलेगा। आप 9 महीने का रीचार्ज भी करा सकते हैं।
महीनों का रीचार्ज (499 वाले रीचार्ज ऑफर के लिए)
इसी तरह आप 499 रुपए के प्लान को 3, 6 और 9 महीने के लिए एक साथ रीचार्ज करके ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। 499 के तीन महीने के प्लान के लिए 1497 रुपए का रीचार्ज करना होगा जिसमें 30 जीबी 4जी डेटा मिलेगा। 6 महीने के प्लान के लिए 2994 रुपए का भुगतान करना होगा जिसमें 60जीही फ्री डेटा मिलेगा। आगे पढ़ें जियो प्राइम मेंबर सब्सक्राइबर्स के लिए दो खास प्लान
303 रुपए का पैकेज ऑफर
रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी ने इस अवसर पर कहा कि जियो अपने ग्राहकों को फ्री सुविधाएं देना जारी रखेगा। जियो 1 मार्च से अपने प्राइम मेंबर्स बनाएगा जिसके लिए 99 रुपए की वनटाइम फीस ली जाएगी। 303 रुपए महीने के प्लान पर जियो के प्राइम मेंबर्स 31 मार्च 2018 तक इसकी कई सेवाएं फ्री में उठा सकेंगे। जियो ने किसी भी नेटवर्क पर वॉयस कॉल को अभी तक फ्री ही रखा है जो आगे भी जारी रहेगी। जियो की 4जी सेवाओं में किसी भी नेटवर्क की तुलना में 20 फीसदी ज्यादा डेटा दी जाएगा।
सिर्फ मेंबरशिप ऑफर से जुड़े ग्राहकों को ही मिलेगा फायदा
इसके अलावा इस घोषणा में बताया गया कि जियो का मेंबरशिप ऑफर 1 मार्च 2017 से 31 मार्च 2017 तक जारी रहेगा। इस दौरान जो भी ग्राहक मेंबरशिप ऑफर से जुड़े रहेंगे उन्हें ही वर्तमान में चल रही सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
More From GoodReturns

US-Iran War: आज शाम 7:30 से अमेरिका का बड़ा एक्शन! ईरान के समुद्री रास्तों पर लगेगा ब्रेक!

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Ambedkar Jayanti: 14 अप्रैल को देशभर में छुट्टी, जानें बैंक, स्कूल, शेयर बाजार और ऑफिस क्या-क्या रहेगा बंद?

Gold Rate Today: सोने में गिरावट या फिर लौटी तेजी! 10 अप्रैल को 24k, 22k प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट क्या है?

Gold Price Today: अंबेडकर जयंती के दिन सोने के दाम में जोरदार उछाल! जानिए 14 अप्रैल को क्या है ताजा गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 13 अप्रैल को फिर से सोने की कीमतों में आई गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

LIC Bonus Issue: बोनस शेयर को लेकर आज बोर्ड मीटिंग में हो सकता है बड़ा ऐलान, जानें किसे मिलेंगे फ्री शेयर

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Gold Price Today: लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी! जानिए 11 अप्रैल को क्या है गोल्ड रेट

सोने के भाव में आज बड़ा उलटफेर, खरीदारी से पहले जानें ये जरूरी अपडेट

Silver Price Today: 12 अप्रैल को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें रविवार को प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications