फ्री और रिलायंस जियो अब एक दूसरे के पूरक बन चुके हैं। पहले जहां जियो ने लोगों को फ्री कॉलिंग और डेटा की सुविधा दी वहीं अब मामूली से रीचार्ज में और तीन महीने के लिए फ्री सुविधा को बढ़ा दिया है।
फ्री और रिलायंस जियो अब एक दूसरे के पूरक बन चुके हैं। पहले जहां जियो ने लोगों को फ्री कॉलिंग और डेटा की सुविधा दी वहीं अब मामूली से रीचार्ज में और तीन महीने के लिए फ्री सुविधा को बढ़ा दिया है। इसके अलावा जियो ने एक और धमाका किया है। रिलायंस जियो ने 303 रुपए के ऑफर को अब 253 रुपए का कर दिया है। इस ऑफर का लाभ किसे मिलेगा और कैसे मिलेगा ये जानने के लिए आगे पूरी खबर विस्तार से पढ़ें।
टेलीकॉम बाजार में कदम रखने के बाद से जियो ने अपनी प्रतिद्वंदी कंपनियों और अपने यूजर्स को लगातार चौंकाने का काम किया है। पहली बार तीन महीने के लिए फ्री ऑफर फिर और तीन महीने के लिए फ्री ऑफर इसके बाद अब एक बार फिर जियो ने अगल 3 महीने तक फ्री ऑफर का एलान कर दिया है। ये ऑफर क्या है और किसके लिए है साथ ही इस ऑफर का लाभ किसे मिल सकता है इस बारे में हमने आगे विस्तार से बताया है। जियो के इस बार के ऑफर को जानने के बाद उसके यूजर्स और भी खुश हो गए हैं। जियो ने बताया कि 31 मार्च 2017 तक उससे 7.2 करोड़ ग्राहक जुड़ चुके हैं, जो कि कंपनी के लिए एक अच्छा संकेत है। ये 7.2 करोड़ ग्राहक जियो प्राइम मेंबर हैं। अब जियो ने नई स्कीम निकालते हुए एलान किया है कि जो ग्राहक 31 मार्च 2017 जियो प्राइम मेंबर नहीं बन पाए थे वह 15 अप्रैल 2017 तक प्राइम मेंबर की सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं। इस स्कीम में प्राइम मेंबरशिप से जुड़े यूजर्स को अगले तीन महीने तक फ्री 4जी डेटा दिया जा रहा है। पर इसके लिए एक शर्त है। जियो की ये समर सप्राइज स्कीम का लाभ उन्ही लोगों को मिलेगा जो जियो की प्राइम मेंबरशिप से जुड़ चुके हैं। इसके अलावा प्राइम मेंबर्स को 303 रुपए का रीचार्ज भी करवाना होगा। आप ये रीचार्ज 253 रुपए में भी करा सकते हैं। 253 रुपए में ये रीचार्ज कैसे होगा ये जानने के लिए आगे पढ़ें। अगर आप 303 रुपए का ऑफर पाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 303 नहीं, बल्कि सिर्फ 253 रुपए देने होंगे। दरअसल, रिलायंस जियो उन सभी ग्राहकों को 50 रुपए का कैशबैक देगा, जो 303 रुपए के इस पैक को खरीदने के लिए जियो मनी ऐप से भुगतान करेगा। अगर आपने जियो प्राइम की सदस्यता नहीं ली है तो उस पर भी आप 50 रुपए का कैशबैक पा सकते हैं। यानी जियो प्राइम आपके सिर्फ 49 रुपए में मिल जाएगा। इस रीचार्ज के जरिए ग्राहक हैप्पी न्यू ईयर ऑफर में मिल रही सुविधाओं को जारी रख सकेंगे, इसके तहत उन्हें अनलिमिटिड फ्री कॉलिंग, अनलिमिटेड एसएमएस, जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन और प्रतिदिन 1 जीबी का 4जी इंटरनेट मिलेगा। समर सरप्राइज ऑफर में आपको 303 या उससे अधिक का रिचार्ज कराने पर मौजूदा सेवाएं तीन महीने तक मुफ्त में मिलेंगी। यानी अगर आप 303 रुपए का रिचार्ज कराते हैं तो तीन महीने तक के लिए आपको रोजाना अनलिमिटेड मुफ्त कॉल्स के अलावा 1 जीबी इंटरनेट डेटा भी मिलेगा। 149 रुपए का रिचार्ज करा चुके लोगों को 303 रुपए का रिचार्ज कराना होगा। इस तरह उन्हें जियो के समर सरप्राइज ऑफर का फायदा मिल जाएगा। यहां आपको बता दें आपको 149 रुपए आपके खाते में सुरक्षित रहेंगे, जिनका इस्तेमाल आप जुलाई महीने में रिचार्ज कराने में कर सकते हैं। इस रीचार्ज के जरिए ग्राहक हैप्पी न्यू ईयर ऑफर में मिल रही सुविधाओं को जारी रख सकेंगे, इसके तहत उन्हें अनलिमिटिड फ्री कॉलिंग, अनलिमिटेड एसएमएस, जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन और प्रतिदिन 1 जीबी का 4जी इंटरनेट मिलेगा। जियो की ये समर सप्राइज स्कीम का फायदा किसे मिलेगा- सिर्फ प्राइम यूजर्स को ही मिलेगा स्कीम का फायदा प्राइम मेंबरशिप ऑफर के लिए 99 रुपए का रीचार्ज करना होगा 99 रुपए का रीचार्ज 15 अप्रैल 2017 से पहले करना होगा इसके अलावा 303 रुपए का रीचार्ज करना होगा। ये रीचार्ज यदि जियो मनी के जरिए किया तो आपको 50 रुपए का मनीबैक ऑफर मिलेगा जियो प्राइम मेंबरशिप का ऑफर पहले 31 मार्च 2017 तक ही था जिसे अब जियो ने बढ़ाकर 15 अप्रैल 2017 तक कर दिया है। इसके अलावा जियो ने अपने ग्राहकों को चौंकाते हुए एक और बेहतर ऑफर दिया है। जियो ने ग्राहकों के लिए जियो समर सप्राइज स्कीम लॉन्च की है। रिलायंस जियो ने साफ कर दिया है कि वो भविष्य में भी प्राइम ग्राहकों के लिए ऑफर्स लेकर आएगी। हालांकि कंपनी ने ये भी कहा है कर दिया है कि जो ग्राहक प्राइम मेंबर नहीं हैं और पेड सर्विसेज पर शिफ्ट हो रहे हैं उन्हें भी किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी। बता दें कि जिन ग्राहकों के पास प्राइम मेंबरशिप नहीं है उन्हें अप्रैल से ही फ्री डेटा नहीं मिलेगा। कोई रीचार्ज कराने के बाद ही ऑफर के मुताबिक ही डेटा मिलेगा।
हमेशा चौंकाता है जियो
JIO यूजर्स हुए हैप्पी
समर सरप्राइज स्कीम
303 नहीं सिर्फ 253 रुपए
जारी रहेंगी फ्री सुविधाएं
क्या है फायदा
149 रुपए का रीचार्ज करा लिया है, अब क्या करें
जारी रहेंगी फ्री सुविधाएं
ऐसे समझें ऑफर
प्राइम ऑफर बढ़ा
सबके लिए कुछ ना कुछ है
More From GoodReturns

US-Iran War: आज शाम 7:30 से अमेरिका का बड़ा एक्शन! ईरान के समुद्री रास्तों पर लगेगा ब्रेक!

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Ambedkar Jayanti: 14 अप्रैल को देशभर में छुट्टी, जानें बैंक, स्कूल, शेयर बाजार और ऑफिस क्या-क्या रहेगा बंद?

Gold Rate Today: सोने में गिरावट या फिर लौटी तेजी! 10 अप्रैल को 24k, 22k प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट क्या है?

Gold Price Today: अंबेडकर जयंती के दिन सोने के दाम में जोरदार उछाल! जानिए 14 अप्रैल को क्या है ताजा गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 13 अप्रैल को फिर से सोने की कीमतों में आई गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

LIC Bonus Issue: बोनस शेयर को लेकर आज बोर्ड मीटिंग में हो सकता है बड़ा ऐलान, जानें किसे मिलेंगे फ्री शेयर

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Gold Price Today: लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी! जानिए 11 अप्रैल को क्या है गोल्ड रेट

सोने के भाव में आज बड़ा उलटफेर, खरीदारी से पहले जानें ये जरूरी अपडेट

Silver Price Today: 12 अप्रैल को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें रविवार को प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications