भारत में ज्यादातर क्षेत्रों में नौकरी कर रहे युवा अपने वेतन से संतुष्ट नहीं है। भारत में हुए एक सर्वे में इस बात का खुलासा हुआ है।
भारत में ज्यादातर क्षेत्रों में नौकरी कर रहे युवा अपने वेतन से संतुष्ट नहीं है। भारत में हुए एक सर्वे में इस बात का खुलासा हुआ है। इसमें मीडिया, आईटी, एजुकेशन, मनोरंजन आदि तमाम क्षेत्रों के लोग शामिल हैं जो अपने वेतन से संतुष्ट नहीं है। इस सर्वे में दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद, बैंगलुरू और पुणे में काम करने वाले कर्मचारियों की राय ली गई है।
भारत के अग्रणी ऑनलाइन रिक्रूटमेंट और करियर सॉल्यूशन पोर्टल-विज्डमजॉब्स डॉट कॉम की सर्वेक्षण के मुताबिक देश में अधिकांश कर्मचारी अपने वेतन संरचना से असंतुष्ट है। विज्मजॉब्स ने एम्प्लॉई सैटिस्फैक्शन ऑन देयर सैलॅरी स्ट्रक्चर (अपने वेतन संरचना पर कर्मचारियों की संतुष्टि) पर हैदराबाद, मुम्बई, दिल्ली, चेन्नई, बैंगलूरू तथा पुणे में किए गए सर्वेक्षण के आधार पर यह बात कही। इस सर्वेक्षण में 10 क्षेत्रों-आईटी, टेलीकॉम, रिटेल, शिक्षा, मीडिया तथा एंटरटेन्मेंट, इंफ्रास्ट्रक्चर, हैल्थकेयर तथा लॉजिस्टिक्स को कवर किया गया। यह रिपोर्ट कर्मचारियों के अपने वेतन संरचना से संतुष्टि के स्तर पर प्रकाश डालती है। सर्वेक्षण में शामिल 70 प्रतिशत असंतुष्ट जवाबदाताओं ने कहा कि उनकी आमदनी बाजार मानकों के अनुरूप नहीं है। केवल 30 प्रतिशत ही मातृत्व तथा पितृत्व लाभों से संतुष्ट हैं। 60 प्रतिशत महिलाओं का मानना है कि गैर-आर्थिक लाभ भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं, जितनी कि उच्च आय। विज्डमजॉब्स डॉट कॉम के संस्थापक तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय कोल्ला ने कहा, "अधिकांश संगठनों में कर्मचारियों की सबसे बड़ी संख्या मिलेनियल्स की है। हम देख रहे हैं कि जॅनॅरेशन जेड कर्मचारियों, अर्थात जो 21 से 25 के आयु वर्ग में हैं, की संख्या भी हर वर्ष बढ़ती जा रही है। इस वर्ग की अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए कम्पनियां इस युवा कार्यबल की सोच के अनुसार अपनी वेतन संरचनाओं को पुनर्गठित कर रही है, जिससे ये इनकी अपेक्षाओं से मेल खाएं।" कोल्ला ने कहा, "इसके अलावा हम यह भी देखते हैं कि अपनी जॉब ऑफर को अधिक आकर्षक बनाने के लिये कम्पनियां नई-नई सुविधाएं तथा भत्ते भी ऑफर कर रही हैं।" सर्वेक्षण में हिस्सा लेने वाले 53 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वेतन संरचना का स्थायी या मूल अवयव उनके लिए अधिक महत्वपूर्ण है जबकि 42 प्रतिशत ने कहा कि उनके लिए परिवर्तनीय आय अधिक महत्वपूर्ण है।
इन शहरों में हुआ सर्वे
10 क्षेत्रों के लोग अपने वेतन से असंतुष्ट
बाजार के मुताबिक नहीं मिल रही है सैलरी
अधिकरत कर्मचारियों की उम्र 21 से 25 साल के बीच
जॉब ऑफर को आकर्षक बनाने की पहल
वेतन में बदलाव है महत्वपूर्ण
More From GoodReturns

PM मोदी और पुतिन की दोस्ती से कमाल, Hormuz तनाव के बीच रूस से 90% बढ़ा इंपोर्ट!

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications