एक ऑनलाइट टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म बुक माय शो ने बताया कि उसने फिल्म की रिलीज के एक दिन पहले ही 33 लाख से ज्यादा के टिकट बेचे और इस दौरान 1 सेकेंड में 12 टिकट भी बिके।
कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा इसका जवाब अब लोगों को मिल गया है। साल 2015 से देश का सबसे बड़ा सवाल था कि आखिर कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा। 28 अप्रैल 2017 को फिल्म बाहुबली का दूसरा पार्ट बाहुबली द कन्क्लूजन रिलीज हो गया। इस फिल्म ने रिलीज होते ही टिकट बुकिंग के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। एक खबर के मुताबित बाहुबली द कनक्लूजन के 1 सेकेंड में 12 टिकट बिके हैं जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है।
एक सेकेंड में 12 टिकट
बाहुबली का औसत टिकट रेट 200 रुपए के आस पास है, अगर इस लिहाज से देखा जाए तो फिल्म बाहुबली हर सेकेंड करीब 2400 रुपए की कमाई कर रही है। जो कि बहुत ज्यादा है। हालांकि ये भीड़ सिर्फ कुछ घंटो के लिए ही रही। एक ऑनलाइट टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म बुक माय शो ने बताया कि उसने फिल्म की रिलीज के एक दिन पहले ही 33 लाख से ज्यादा के टिकट बेचे और इस दौरान 1 सेकेंड में 12 टिकट भी बिके।
350 फीसदी ज्यादा टिकट बिके
फिल्म निर्माता और निर्देशक एसएस राजामौली की यह फिल्म शुक्रवार को रिलीज हुई है। 'बाहुबली-2' शुक्रवार को 6000 स्क्रीन पर रिलीज हुई है। इसने बुक माय शो पर ऑनलाइन टिकट बेचने के मामले में रिकॉर्ड बनाया है। पिछला रिकार्ड फिल्म 'बाहुबली-1' के नाम था। 'बाहुबली-2' ने 350 प्रतिशत अधिक टिकटों की आनलाइन बिक्री के साथ इस रिकॉर्ड को तोड़ा है।
पहले दिन 100 करोड़ रुपए के बिजनेस का अनुमान
एक न्यूज एजेंसी को दिए गए बयान के मुताबिक, बुक माय शो के सीओओ/सिनेमा आशीष सक्सेना ने कहा, "बाहुबली-2 निश्चित ही भारतीय फिल्म उद्योग को आश्चर्य में डाल रही है। यह फिल्म रिलीज होने से पहले ही अपनी सफलता के झंडे गाड़ चुकी है। माना जा रहा है कि यह फिल्म पहले ही दिन 100 करोड़ रुपये कमाने वाली फिल्म बनने जा रही है।"
अकल्पनीय अनुभव
उन्होंने कहा, "हम बुकमाईशो पर टिकट की एडवांस बुकिंग के मामले में अकल्पनीय अनुभव का सामना कर रहे हैं। दर्शकों ने एक सेकेंड में ही 12 टिकटों को खरीदा है। इस फिल्म ने पहले ही किसी भी तरह की भाषा की सीमा (बाधाओं) को तोड़ दिया है और यह प्रमाणित किया है कि दर्शक अच्छी फिल्म देखना पसंद करते हैं।"
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications