एपल चीन, थाईलैंड और मलेशिया समेत तमाम देशों में अपने प्रोडक्ट्स को पहले असेंबल करवाता है फिर उन्हें अन्य देशों में सप्लाई करता है। जल्द ही भारत भी इस लिस्ट में शामिल हो जाएगा।
जल्द ही भारत में आईफोन निर्माता कंपनी एपल अपनी ट्रायल असेंबली खोल सकती है। इसकी शुरुआत भारत की आईटी सिटी बेंगलुरु से होगी। एपल इसकी शुरुआत वेस्टर्न कंपनी की मदद से करेगा। वेस्टर्न कंपनी ताइवान की मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी है जो कई वर्षों से एपल के साथ है।
भारत में बनेगा एपल आईफोन
एक रिपोर्ट के मुताबिक एपल भारत में अपने प्रोडक्ट्स बनाने से लेकर उसकी सप्लाई और एक्सपोर्ट भी शुरू करेगा, एपल चीन, थाईलैंड और मलेशिया समेत तमाम देशों में अपने प्रोडक्ट्स को पहले असेंबल करवाता है फिर उन्हें अन्य देशों में सप्लाई करता है। जल्द ही भारत भी इस लिस्ट में शामिल हो जाएगा।
क्या कहा एपल के सीईओ ने
एपल के सीईओ टिम कुक ने स्वीकार किया कि भारत में एपल की पैठ फिलहाल कमजोर है और यही वजह है कि वह स्थानीय स्तर पर कंपनी की मौजूदगी बढ़ा रहे हैं और उसमें मजबूती ला रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत में 4जी नेटवर्क में सुधार आने और तेजी से बढ़ती भारतीय अर्थव्यवस्था में कंपनी का भविष्य बेहतर रहेगा।
एपल ने जारी किया दूसरी तिमाही का परिणाम
कुक ने कंपनी के दूसरी तिमाही के परिणाम जारी होने के मौके पर कल कहा, ‘‘हमने भारतीय बाजार में मार्च तिमाही का नया रिकार्ड हासिल किया, भारत में राजस्व वृद्धि दहाई अंक में मजबूत रही। हम देशभर में स्थानीय स्तर पर अपनी मौजूदगी को मजबूत कर रहे हैं और हम इस अहम देश में जहां बड़ी संख्या में युवा आबादी है जो कि प्रोद्योगिकी का बेहतर इस्तेमाल करना जानती है, वहां अपने भविष्य को लेकर काफी आशावान हैं।''
क्या भारत में पैठ कमजोर है ?
कुक से पूछा गया था कि उनकी कैलिफोर्निया स्थित कंपनी की भारत में पैठ कमजोर है और क्या कंपनी भारत में व्याप्त बेहतर अवसरों को देखते हुये वहां एपल के स्टोर खोलने और उत्पादन सुविधायें खड़ी करने के लिये भारत सरकार के साथ काम करेगी? उन्होंने कहा, ‘‘हमारा मानना है कि यह बड़ा अवसर है, और यही वजह है कि हम वह सब सुविधायें जुटा रहे हैं जो कि हमने दूसरे बाजारों में जुटाई हैं जहां आखिर में हमने बेहतर किया। इस मायने में विभिन्न आपूर्ति श्रंखलाओं से लेकर अपने स्टोर खोलने तथा तमाम सुविधाओं को जुटाया जायेगा।''
4.9 फीसदी बढ़ा मुनाफा
इस बीच एपल ने सेन फ्रांसिस्को में अपने तिमाही परिणाम जारी करते हुये कहा कि मार्च में समाप्त तिमाही के दौरान उसका मुनाफा 4.9 प्रतिशत बढ़कर 11 अरब डालर से कुछ अधिक रहा जबकि राजस्व 4.6 प्रतिशत बढ़कर 52.9 अरब डालर पर पहुंच गया। कैलिफोर्निया स्थित इस कंपनी के शेयर का मूल्य करीब दो प्रतिशत घटकर 144.79 डालर रह गया।
आईफोन-7प्लस की बढ़ी मांग
टिम कुक ने इस अवसर पर कहा, ‘‘हमें मार्च तिमाही के मजबूत परिणाम जारी करते हुये गर्व हो रहा है। दिसंबर तिमाही के मुकाबले राजस्व वृद्धि बढ़ी है और आईफोन-7प्लस के लिये मांग अच्छी बनी रही।''
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications