बीते कुछ दिनों से आईटी कंपनियों में छंटनी की खबरें जारी हैं। वहीं दुनिया भर की कंपनियों से ऐसे संकेत आ रहे हैं कि वो अगले कुछ दिनों में बड़ी छंटनी कर सकती है।
बीते कुछ दिनों से आईटी कंपनियों में छंटनी की खबरें जारी हैं। वहीं दुनिया भर की कंपनियों से ऐसे संकेत आ रहे हैं कि वो अगले कुछ दिनों में बड़ी छंटनी कर सकती है। एक आंकड़े के मुताबिक भारत में अगले 3 साल में 6 लाख इंजीनियरों और आईटी पेशवरों की नौकरी जा सकती है। अब नौकरी डॉट काम ने भी इस बारे में एक आंकड़ा जारी किया है।

प्रमुख आईटी कंपनियों द्वारा की जा रही छंटनी के बीच इस उद्योग में नई भर्तियों में अप्रैल में पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 24 फीसदी गिरावट देखी गई है। रोजगार वेबसाइट नौकरी डॉट कॉम के एक सर्वेक्षण में यह जानकारी सामने आई है।
नौकरी जॉब स्पीक सूचकांक में कहा गया है, "वैसे तो पूरे रोजगार बाजार में ही मंदी है और अप्रैल में इसमें 11 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन सबसे ज्यादा गिरावट आईटी सेक्टर में आई है और पिछले साल के अप्रैल माह की तुलना में इस साल अप्रैल में 24 फीसदी गिरावट आई है।"
सूचकांक में कहा गया है कि अप्रैल माह में प्रमुख महानगरों में नौकरियों में गिरावट आई, जिसमें दिल्ली/एनसीआर, मुंबई, बेंगलुरू और चेन्नई शामिल हैं। इन शहरों में नौकरियों में क्रमश: 28 फीसदी, 18 फीसदी, 29 फीसदी और 28 फीसदी की गिरावट रही। अप्रैल में दूरसंचार, बीपीओ, बीमा और निर्माण क्षेत्र में भी नौकरियों में गिरावट दर्ज की गई।
नौकरी डॉट कॉम के मुख्य विपणन अधिकारी वी. सुरेश ने कहा, "जैसा कि अनुमान था, रोजगार बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है और अप्रैल में इस क्षेत्र में वृद्धि दर नकारात्मक दर्ज की गई।"
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!



Click it and Unblock the Notifications