देश की दूसरी सबसे बड़ी आइटी कंपनी इंफोसिस इस साल 20 हजार लोगों की नियुक्ति करेगी। केवल 400 कर्मचारियों को ही प्रदर्शन के आधार पर कंपनी छोड़ने के लिए कहा गया है।
देश की दूसरी सबसे बड़ी आइटी कंपनी इंफोसिस इस साल 20 हजार लोगों की नियुक्ति करेगी। केवल 400 कर्मचारियों को ही प्रदर्शन के आधार पर कंपनी छोड़ने के लिए कहा गया है। इंफोसिस के मुताबिक, मीडिया रिपोर्टो में छंटनी की बात को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है। इंफोसिस के सीओओ यूबी प्रवीण राव ने कहा कि प्रौद्योगिकी आधारित बदलाव इंफोसिस जैसी कंपनियों के लिए नए अवसर प्रदान करते हैं।

राव ने इंफोसिस के को-चेयरमैन रवि वेंकटेशन और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद से मुलाकात की। करीब आधे घंटे चली बैठक के बाद राव ने बताया कि छंटनी के संबंध में सभी बातें बढ़ा-चढ़ाकर की जा रही हैं। प्रदर्शन के आधार पर हर साल ऐसा होता है। यह संख्या वास्तव में 300-400 है। इसमें कुछ नया नहीं है। कंपनी ज्यादा रोजगार तैयार कर रही है। उसकी और लोगों को जोड़ने की तैयारी है। सिर्फ कुछ लोगों की ही नौकरी जाएगी। वह भी केवल प्रदर्शन के आधार पर होगा।
पीटीआई से मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल राव ने इंफोसिस के सह-संस्थापक एनआर नारायणमूर्ति के विचारों पर टिप्पणी करने से मना कर दिया। मूर्ति ने कहा था कि अगर वरिष्ठ अधिकारी अपने वेतन में कटौती कराने को तैयार हों तो युवाओं की नौकरियां बचाई जा सकती हैं। वेतन कटौती से होने वाली बचत कर्मचारियों को पुन: प्रशिक्षित करने में लगाई जानी चाहिए। प्रसाद ने भी जोर देकर कहा कि टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और इंफोसिस जैसी आइटी कंपनियां बड़ी संख्या में नियुक्ति जारी रखेंगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications