नई अप्रत्यक्ष कर प्रणाली वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को 30 जून की आधी रात को संसद के सेंट्रल हॉल में लांच किया जाएगा।
नई अप्रत्यक्ष कर प्रणाली वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को 30 जून की आधी रात को संसद के सेंट्रल हॉल में लांच किया जाएगा। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने मंगलवार को नई दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इसके लिए आयोजित एक विशेष समारोह में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और एच.डी. देवेगौड़ा भी मौजूद रहेंगे।

जेटली ने कहा, "30 जून की आधी रात से जीएसटी लागू हो जाएगा। 30 जून को देर रात को सेंट्रल हॉल में एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें सभी संसद सदस्य, राज्यों के वित्त मंत्री, मुख्यमंत्री और जीएसटी लागू करने की प्रक्रिया में सहायक अधिकारी तथा एम्पावर्ड कमेटी के अध्यक्ष मौजूद होंगे।"
जेटली ने कहा, "जीएसटी बिल्कुल मध्यरात्रि को लांच किया जाएगा।"
जीएसटी लागू करने में पूर्ववर्ती सरकारों की भूमिका के बारे में जेटली ने कहा, "इसमें कई सरकारों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। संप्रग सरकार ने 2006 में जीएसटी की घोषणा की थी और 2011 में इसके लिए संविधान संशोधन लाया गया। संसद में 2016 में जीएसटी एकमत से पारित हुआ।"
सेंट्रल हॉल में जीएसटी पर दो लघु फिल्में दिखाई जाएंगी और इस विषय पर राष्ट्रपति तथा प्रधानमंत्री कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
केरल और जम्मू एवं कश्मीर के अलावा सभी राज्य 'स्टेट जीएसटी' (एसजीएसटी) पारित कर चुके हैं। जेटली ने कहा कि केरल इस सप्ताह एसजीएसटी पारित कर देगा, वहीं कश्मीर में इसकी प्रक्रिया जारी है।
उन्होंने कहा, "अगर किसी राज्य में जीएसटी लागू नहीं होता, तो उससे व्यापारी और
ग्राहक दोनों प्रभावित होंगे। व्यपारियों को इनपुट टैक्स क्रेडिट नहीं मिलेगा।"
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications