अभी सॉफ्टवेयर के परीक्षण के लिए कुछ हफ्तों का समय चाहिए। जानकारी के मुताबिक 25 जून से जीएसटी के लिए रजिस्ट्रेशन शुरु हो सकता है।
वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) शासन के तहत कंपनियों को आने में आसानी की उम्मीद करते हुए जीएसटी सुविधा प्रदाताओं (जीएसपी) ने कहा कि उन्हें अभी दो महीने का और वक्त दिए जाने की जरूरत है, क्योंकि आयकर रिर्टन दाखिल करनेवाले एप्लिकेशन प्रोग्राम इंटरफेस (एपीआई) जून के अंत तक ही उपलब्ध हो पाएगा।

उन्होंने कहा कि एक बार एपीआई उपलब्ध होने के बाद उन्हें सॉफ्टवेयर के परीक्षण के लिए कुछ हफ्तों का समय चाहिए। जानकारी के मुताबिक 25 जून से जीएसटी के लिए रजिस्ट्रेशन शुरु हो सकता है।
टैली सोल्यूशंस के प्रबंध निदेशक भारत गोयनका ने कहा, "जीएसटी के मोर्चे पर हमने जीएसटीएन नेटवर्क के साथ किए गए समझौते के मुताबिक लेखा परीक्षण की प्रक्रिया शुरू कर दी है, लेकिन यह सेवा एक हफ्ते बाद ही शुरू हो पाएगी, क्योंकि इसे जीएसटीएन रोडमैप के साथ समन्वय में काम करना है।"
उन्होंने कहा, "जीएसटीएन का एपीआई को जारी करने का अपना रोडमैप है और हमारा लगातार यह मानना है कि हमें परीक्षण के लिए दिया गया समय काफी कम है। हमें यह सुनिश्चित करना है कि हम बाजार में गड़बड़ी वाले उत्पाद ना उतारें और केवल मजबूत समाधान ही जारी करें।"
एपीआई जारी करने में देरी का मुख्य कारण जीएसटी परिषद द्वारा नियमों को अंतिम रूप नहीं दिया जाना है। 18 जून को हुई बैठक में परिषद ने 5 को मंजूरी दी, साथ ही अभी नियमों में और परिवर्तन की संभावना है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!



Click it and Unblock the Notifications