जीएसटी को लेकर केंद्र सरकार पूरी तरह से कमर कस चुकी है। इसी सिलसिले में सरकार ने जीएसटी को धूम-धाम से लागू करने की तैयारी कर ली है। 30 जून की रात 12 बजे जीएसटी को लागू किया जाएगा।
जीएसटी को लेकर केंद्र सरकार पूरी तरह से कमर कस चुकी है। इसी सिलसिले में सरकार ने जीएसटी को धूम-धाम से लागू करने की तैयारी कर ली है। 30 जून की रात 12 बजे जीएसटी को लागू किया जाएगा। वहीं कांग्रेस इस समारोह से दूर रहेगी। कांग्रेस के अलावा वामपंथी दल, तृणमूल कांग्रेस और डीएमके ने जीएसटी के जश्न से दूरी बना ली है। यह पार्टियां जीएसटी के समारोह में नहीं शामिल होंगे।

वहीं सरकार का पूरा प्रयास है कि जीएसटी की लॉन्चिंग बेहद भव्य हो इसलिए जीएसटी समारोह में जाने माने उद्योगपति रतन टाटा, फिल्म जगत की मशहूर हस्ती महानायक अमिताभ बच्चन और स्वर साम्रागी लता मंगेशकर इस समारोह में शामिल होंगी।
जीएसटी के जश्न का पूरा कार्यक्रम संसद भवन के सेंट्रल हॉल में होगा। सेंट्रल हॉल में जीएसटी की शुरुआत घंटा बजाकर की जाएगी। आपको बता दें कि जीएसटी का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। प्रमुख विपक्षी दलों के नहीं आने से सरकार के लोग भी थोड़ा मायूस हैं फिर भी उन्हें उम्मीद है कि शाम तक विपक्षी दलों के प्रमुख, पूर्व वित्तमंत्री पी चिंदबरम और पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह समारोह में आ सकते हैं।
वहीं जीएसटी को लेकर देश के बड़े उद्योगपतियों ने अपनी राय दी है। जी न्यूज समाचार पोर्टल ने रिलायंस एडीएजी के प्रमुख अनिल अंबानी के हवाले से लिख है कि, जीएसटी एक तरह से व्यापारियों के लिए आर्थिक आजादी है. एक राष्ट्र, एक कर और एक बाजार के वादे के साथ लाए जा रहे जीएसटी से भारत विश्व में सबसे बड़ा मुक्त और लोकतांत्रिक बाजार बनेगा।
वहीं बॉयोकॉन की अध्यक्ष किरण मजूमदार शॉ के हवाले से लिख है कि, यह भारत के सामने एक विशिष्ट बदलाव का अवसर है. इसे जटिल कर ढांचे से छितराया नहीं जाना चाहिए, इसके कई स्तरीय रुख से मुझे निराशा हुई है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!



Click it and Unblock the Notifications