देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी इंडिगो ने अपनी ग्रोथ को लेकर एक महत्वाकांक्षी योजना बनायी है। जहां एयर इंडिया उसके विस्तार के लिये उपयुक्त जमीन उपलब्ध करा सकती है।
देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी इंडिगो ने अपनी ग्रोथ को लेकर एक महत्वाकांक्षी योजना बनायी है। जहां एयर इंडिया उसके विस्तार के लिये उपयुक्त जमीन उपलब्ध करा सकती है। इंडिगो ने एयर इंडिया की अंतराष्ट्रीय उड़ानों के अधिग्रहण में रुचि दिखाते हुए नागर विमानन मंत्रालय को पत्र लिखकर एयर इंडिया के अंतराष्ट्रीय परिचालन व इसकी इकाई एयर इंडिया एक्सप्रेस को खरीदने की इच्छा जतायी है।
450 विमानों का दिया है ऑर्डर
इंडिगो ने सबसे अधिक 450 विमानों का आर्डर दिया है। अगस्त 2006 में अस्तित्व में आयी इंडिगो लाभ में है और उसने सबसे अधिक 450 विमानों का ऑर्डर दे रखा है। इसकी आपूर्ति आने वाले साल में होने की उम्मीद है।
हर रोज 900 से अधिक फ्लाइट भरती हैं उड़ान
इंटरग्लोब एविएशन द्वारा संचालित एयरलाइंस घरेलू और विदेशी गंतव्यों के लिए रोजाना 900 से अधिक उड़ानों का परिचालन करती है। गुड़गावं स्थित कंपनी इंडिगो ने 1.3 अरब डॉलर के 50 एटीआर टर्बो-प्रोप विमानों की खरीद की योजना की घोषणा की है। कंपनी ने क्षेत्रीय विमानन बाजार में संभावित उच्च वृद्धि को देखते हुए यह ऑर्डर दिया है।
बनी है सुर्खियों में
कंपनी अब एयर इंडिया के उड़ान परिचालन को खरीदने में रुचि दिखाकर सुर्खियों में है। इंडिगो ने एयर इंडिया की अंतराष्ट्रीय उड़ानों के अधिग्रहण में रुचि दिखाते हुए नागर विमानन मंत्रालय को पत्र लिखा है। कंपनी ने एयर इंडिया के अंतराष्ट्रीय परिचालन व इसकी इकाई एयर इंडिया के घरेलू परिचालन सहित समूचे परिचालन को खरीदना चाहेगी। नागर विमानन मंत्रालय को यह पत्र मंत्रिमंडल के एयर इंडिया के विनिवेश के फैसले के बाद भेजा गया है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications