GST के लागू होने के बाद दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के कई कारोबारी शनिवार को असमंजस में दिखे।
वस्तु एवं सेवा कर (GST) के शुक्रवार मध्यरात्रि से लागू होने के बाद दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के कई कारोबारी शनिवार को असमंजस में दिखे। आलम यह रहा कि कुछ कारोबारियों ने न तो कोई उत्पाद खरीदा और न बेचा। कुछ व्यापारी हालांकि विभिन्न तरीके से बिल देते नजर आए, जबकि कई व्यापारियों ने जीएसटी के लिए बने नए सॉफ्टवेयर से निकाले गए बिल दिए।
परेशान हैं व्यापारी
कुछ रेस्तरांओं के बिल में राज्य जीएसटी तथा केंद्र जीएसटी दोनों अंकित दिखा। समाचार एजेंसी के हवाले से प्रकाशित खबर में बताया गया कि नोएडा के केडी इलेक्ट्रॉनिक्स के प्रबंधक नरेश ने नई कर व्यवस्था के पहले दिन किसी भी उत्पाद की बिक्री नहीं की। उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था को लेकर वह असमंजस में हैं।
नई कर प्रणाली समझ से परे
कुछ रेस्तरांओं के बिल में राज्य जीएसटी तथा केंद्र जीएसटी दोनों अंकित दिखा। समाचार एजेंसी के हवाले से प्रकाशित खबर में बताया गया कि नोएडा के केडी इलेक्ट्रॉनिक्स के प्रबंधक नरेश ने नई कर व्यवस्था के पहले दिन किसी भी उत्पाद की बिक्री नहीं की। उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था को लेकर वह असमंजस में हैं।
जीएसटी की दरों की उलझनें
जीएसटी लागू होने के बाद भी इस टैक्स सिस्टम के बारे में बहुत से व्यापारी समझ नहीं पाए हैं। दिल्ली के "हम जीएसटी काउंसिल से करों के बारे में संपूर्ण जानकारी आने का इंतजार कर रहे हैं। पूरी जानकारी मिलने के बाद ही हम काम शुरू करेंगे। दरों के बारे में कई तरह की उलझनें हैं।"
ग्राहकों को वापस भेज रहे हैं व्यापारी
कई अन्य दुकानदारों की भी इसी तरह की समस्याएं हैं। वे भी दरों के संबंध में स्पष्ट जानकारी का इंतजार रहे हैं, ताकि लेनदेन किया जा सके। एक हैंडलूम इंपोरियम के एक दुकानदार ने कहा कि "हमारे पास बेहद कम ग्राहक आ रहे हैं, लेकिन हम उन्हें भी वापस भेज दे रहे हैं, क्योंकि नए नियमों को अभी तक समझ नहीं पाए हैं।" उन्होंने कहा, "इस बारे में सही तस्वीर सामने आने के बाद ही हम दुकानदारी शुरू करेंगे।" कुमार ने निराशा जताई और नई नीति को 'जल्दबाजी' में लागू करने के सरकार के फैसले पर सवाल उठाया।
व्यापारियों का आरोप, जल्दबाजी में लागू किया GST
उन्होंने कहा, "इस नीति को लागू करने की इतनी भी क्या जल्दबाजी थी, जिसे देश के अधिकांश लोग अभी तक समझ ही नहीं पाए हैं।" वहीं, दूसरी तरफ कुछ दुकानदार कैशमेमो का इस्तेमाल कर रहे हैं और जीएसटी काटने के साथ ही हाथ से लिखा बिल दे रहे हैं।
पूरे देश में एक कर होगा
वहीं रेमंड के प्रबंधक पवन अग्रवाल ने बताया कि "हम फिलहाल बिल नहीं दे रहे हैं। ग्राहकों को विश्वास दिलाया गया है कि एक बार जब हमारा सिस्टम अपडेट हो जाएगा, तब हम उनके ई-मेल पर उनका बिल भेज देंगे।" अग्रवाल ने नई कर प्रणाली की सराहना करते हुए कहा, "यह कीमतों में विविधता को दूर करेगा। अब से पूरे देश में एक कर होगा।"
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!



Click it and Unblock the Notifications