एसबीआई ने अपने मोबाइल एप SBI Bank Buddy सहित दूसरे कैश ट्रांजेक्शन के यूजर्स के लिए एटीएम विदड्राउल पर लगने वाले सर्विस चार्जेज को रिवाइज्ड किया है।
जीएसटी का असर न केवल व्यापारियों और उद्योगों पर हुआ है। बल्कि हर सेक्टर इससे प्रभावित हो रहा है। चाहे फिर वो बैंक ही क्यों न हो। 1 जुलाई को जैसे ही जीएसटी लागू हुआ वैसे ही कुछ बैंकों ने अपनी सर्विसेज में भी बदलाव कर दिया है। जिसके अंतर्गत भारतीय स्टेट बैंक पर इसका असर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। एसबीआई ने अपने मोबाइल एप SBI Bank Buddy सहित दूसरे कैश ट्रांजेक्शन के यूजर्स के लिए एटीएम विदड्राउल पर लगने वाले सर्विस चार्जेज को रिवाइज्ड किया है।
ई-वॉलेट Buddy से पैसे ट्रांसफर करने पर लगेगा चार्ज
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की प्रेस रिर्पोट के मुताबिक स्टेट बैंक बडी के जरिए एटीएम से पैसे निकालने पर 25 रुपये और साथ में जीएसटी लगेगा। वहीं अगर आप एसबीआई बैंक बडी ऐप से अपने सेविंग्स बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करते हैं तो आपको 3 प्रतिशत चार्ज और टैक्स देना होगा।
एटीएम ट्रांजेक्शन के बाद निकासी पर सर्विस चार्ज
आपको बता दें एसबीआई के नए नियम के आधार पर सभी सामान्य सेविंग अकाउंट होल्डर मेट्रो शहरों में महीने में 8 फ्री एटीएम ट्रांजेक्शन जिसके अंतर्गत SBI पर पांच और दूसरे बैंक के एटीएम में तीन ही फ्री ट्रांजेक्शन हो पाएंगे। तो वहीं नॉन-मेट्रो में अकाउंट होल्डर को 10 फ्री एटीएम ट्रांजेक्शन जिसके अंतर्गत SBI पर पांच और दूसरे बैंक के एटीएम पर भी पांच ट्रांजेक्शन फ्री होंगे। अगर आप इस लिमिट के बाद भी एटीएम से कैश निकासी करते हैं तो आपको 20 रुपये के साथ टैक्स भी देना होगा।
ऑनलाइन फंड ट्रांसफर पर चार्ज
इमिडिएट पेमेंस सर्विस (IMPS) के जरिए ऑनलाइन फंड ट्रांसफर करने पर भी सर्विस चार्जेज को रिवाइज किया गया है। अगर आप 1 लाख रुपये तक ट्रांसफर करते हैं तो आपको 5 रुपए और टैक्स देना होगा। वहीं 1 लाख रुपये से ज्यादा और 2 लाख रुपए तक के ऑनलाइन फंड ट्रांसफर पर 15 रुपए और टैक्स चुकाना होगा। वहीं 2 रुपये से ज्यादा और 5 लाख रुपए तक के फंड ट्रांसफर पर 25 रुपए और टैक्स देना होगा।
कटे-फटे नोट बदलने पर भी लगेगा शुल्क
अगर कोई कस्टमर 20 से ज्यादा कटे-फटे नोट बदलना चाहता है या बदले जाने वाले नोटों की वैल्यू 5,000 रुपये से ज्यादा है तो एसबीआई प्रत्येक नोट पर 2 रुपए का चार्ज और टैक्स लेगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications