जियो का धन धना धन ऑफर खत्म होने वाला है लेकिन घबराइए नहीं क्योकि इसके साथ एक और ऑफर ब्लॉकबस्टर शुरू होने वाला है। जिसके अंतर्गत आपका पुराना ऑफर तीन महीने के लिए बढ़ा दिया जाएगा।
जियो का धन धना धन ऑफर खत्म होने वाला है लेकिन घबराइए नहीं क्योकि इसके साथ एक और ऑफर ब्लॉकबस्टर शुरू होने वाला है। जिसके अंतर्गत आपका पुराना ऑफर तीन महीने के लिए बढ़ा दिया जाएगा। रिलायंस जियो के इस नए प्लान की कीमत करीब 399 रुपए है जिसमें किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल कॉल और एसटीडी कॉल, फ्री रोमिंग और करीब 20 फीसदी अधिक इंटरनेट डाटा फ्री में मिलेगा। इस ऑफर के संबंध में जियो की वेबसाइट पर हाल ही में विज्ञापन भी जारी किया जा चुका है।
84 दिन के लिए 84 जीबी 4G डाटा
जियो द्वारा उपलब्ध कराए गए विज्ञापन के मुताबिक धन धना धन ऑफर के तहत 399 रुपए में 84 दिन के लिए 84 जीबी 4जी डाटा उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराएगा। जिसके अंतर्गत 1 जीबी डाटा प्रतिदिन इस्तेमाल किया जा सकेगा। यह 24 घंटे से पहले 1 जीबी डाटा खत्म हो जाता है तो इसके बाद 128 केबीपीएस की स्पीड के साथ भी इंटरनेट का उपयोग किया जा सकेगा।
जियो म्यूजिक, न्यूज और टीवी एप पर भी ऑफर
इसके अलावा जियो अपने इस प्लान में अपने उपभोक्ताओं को जियो म्यूजिक, जियो न्यूज और जियो टीवी के एप्स पर भी अनलिमिटेड सुविधाओं का लाभ आपको प्रदान करेगा।
56 दिन के लिए 112 जीबी डाटा
वहीं जियो के एक अन्य प्लान के मुताबिक 509 रुपए के रिचार्ज पैक में 56 दिन के लिए 112 जीबी हाई स्पीड डाटा मिलेगा। इस ऑफर के तहत हर दिन 2 जीबी तक डाटा खर्च किया जा सकता है। यह प्लान आधिक डाटा यूज करने वाले सब्सक्राइबर्स के लिए दिया गया है।
मार्केट में मची है धूम
जियो जबसे मार्केट में आया है तब से धूम मची है। जियो का मुकाबला कोई भी टेलीकॉम कंपनी नहीं कर पा रही है। जैसा कि आप सब जानते हैं कि जियो ने अपना कॉमर्शियल ऑपरेशन 5 सितंबर से फ्री वॉयस और फ्री डाटा के साथ शुरू किया था। 2016 के अंत में जियो के पास 7.2 करोड़ सब्सक्राइबर्स और इस क्षेत्र में 6.4 फीसदी बाजार हिस्सेदारी थी।


Click it and Unblock the Notifications